{"_id":"6aca9b7a60f409b3cc082071","slug":"panchamrit-abhisheka-of-munisuvrat-nath-at-saravgi-jain-temple-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181470-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरावगी जैन मंदिर में मुनिसुव्रत नाथ का पंचामृत अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरावगी जैन मंदिर में मुनिसुव्रत नाथ का पंचामृत अभिषेक
Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शनि अमावस्या पर श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का भव्य पंचामृत
बाराबंकी। शनि अमावस्या पर सरावगी स्थित श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा की गई। आयोजन में मुनि श्री सौम्य सागर महाराज और मुनि श्री सुबोध सागर महाराज का सानिध्य मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। शांतिधारा के मंत्रों का उच्चारण मुनि श्री सौम्य सागर महाराज ने किया। इसमें अनिल गौरव, तुषार जैन परिवार और महावीर प्रसाद, प्रदीप कुमार व पंकज जैन धनावत परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
धर्मसभा में मुनि श्री सौम्य सागर महाराज ने सत्यानुव्रत का महत्व बताते हुए कहा कि श्रावकों को ऐसे झूठ से बचना चाहिए, जिससे किसी का अहित हो। साथ ही ऐसा कठोर सत्य भी नहीं बोलना चाहिए, जिससे किसी की जान खतरे में पड़े या उसे अत्यधिक मानसिक कष्ट पहुंचे।