फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Originality and discipline are the keys to success in research.

Barabanki News: शोध में मौलिकता और अनुशासन ही सफलता की कुंजी

Sun, 28 Sep 2025 07:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 Sep 2025 07:39 AM IST
विज्ञापन
Originality and discipline are the keys to success in research.
बाराबंकी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में शनिवार को समाजशास्त्र विषय के प्री-पीएचडी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए शोध पत्र लेखन पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के समाजशास्त्र विभाग के संयोजक एवं प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने शोध लेखन की प्रक्रिया और तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक अच्छा शोधकर्ता वही है, जो अपने विचारों को स्पष्ट ढंग से लिख सके और पाठक तक सही संदेश पहुंचा सके। शोध कार्य में मौलिकता, धैर्य और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें अश्विनी सिंह, लवी सिंह, स्तुति पाडेय, रिया सिंह, किर्ति यादव, सूरज कुमार मिश्रा, सदफ परवीन, श्वेता मिश्रा और मैरी विन्दर कौर शामिल रहीं।
विज्ञापन

प्रत्येक शोध पत्र पर प्रश्नोत्तर का दौर भी चला। छात्रों ने प्रमुख तौर पर पूछा कि शोध लेखन में मौलिकता और संदर्भ सूची का संतुलन कैसे बनाया जाए, प्रतिवेदन लेखन में किन बिंदुओं को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए और शोध पत्र व शोध आलेख में मुख्य अंतर क्या है। इन प्रश्नों का उत्तर प्रो. सिंह ने सरल और तार्किक उदाहरणों के साथ दिया। कहा कि बचपन में जो आदतें जिज्ञासा, प्रश्न पूछने और खोज करने की प्रवृत्ति हमारे भीतर विकसित होती हैं, वही शोध लेखन में सबसे बड़ी ताकत बनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed