{"_id":"6046814e8ebc3e8cbc560204","slug":"operation-barabanki-news-lko568599646","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पेट से निकाला साढ़े छह किलो का टयूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के पेट से निकाला साढ़े छह किलो का टयूमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दर्द से छटपटा रही एक महिला को परिवारीजनों ने मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में पता चला कि महिला के पेट में ट्यूमर है जिसकी वजह से उसे काफी दर्द हो रहा। जिस पर डॉक्टरों की टीम ने आननफानन में उसका ऑपरेशन कर ट्यूमर बाहर निकाला।
मेयो अस्पताल की प्रोफेसर डॉ. उमा गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. अरुण मौर्य, डॉ. सौम्या सिंह, डॉ. अमृता राय, डॉ. विजय लक्ष्मी की टीम ने पेटदर्द से छटपटा रही सिरौलीगौसपुर के मेलारायगंज की रहने वाली मीना (47) पत्नी चंद्र कुमार की जांच कराई तो पता चला कि उसके पेट में बच्चा नहीं बल्कि ट्यूमर है जबकि महिला इसे बच्चे का दर्द समझकर अब तक सहन करती रही। जिस पर चिकित्सकों की टीम महिला को ऑपरेशन थियेटर में ले गई और ऑपरेशन शुरू किया।
डॉक्टरों की टीम ने बताया कि जब महिला के पेट से साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकाला गया तो हम लोग भी हैरान थे लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी रमेश मिश्रा ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने काफी सराहनीय कार्य किया है। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और चिकित्सकों की टीम बराबर उस पर नजर रखे हुए हैं।