फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

सड़क दुर्घटनाओं में युवक की मौत, 12 घायल

Tue, 30 Aug 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बाराबंकी। हैदरगढ़ व देवा थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। छह लोगों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। इनमे एक हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुआ।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना देवा थाना क्षेत्र में हुई। माती चौकी के गढ़ी मजरे रेन्दुआ पल्हरी के पास किसान पथ पर पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार में ट्रक उल्टी दिशा में कुर्सी की तरफ जा रहा था। इस दौरान माती की ओर से जा रहे युवक को की ट्रक से टक्कर हो गई। मृतक की पहचान सतरिख थाने के इब्राहिमपुर पोस्ट भिटौली निवासी पंकज कुमार (24) के रुप में हुई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दूसरी दुर्घटना हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की भोर आजमगढ़ डिपो की बस लखनऊ से सवारी लेकर मऊ के लिए जा रही थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर समनामऊ गांव के पास बस आगे जा रही ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में आजमगढ़ के थाना रौनापुर के बाजार गोसाईं की प्रभावती (65), इनका पुत्र सोनू सिंह (25), कानपुर जिले के थाना रावतपुर के राणाप्रताप नगर के रविशंकर गौतम (26), आजमगढ़ के थाना जफरपुर कांशीराम कालोनी के नीरज वर्मा (30) व जौनपुर के सौरिया मिलकी पत्ती निवासी चालक रंजीत यादव घायल हुए हैं। सोनू सिंह को छोड़ सभी को केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस के परिचालक विजेंद्र सिंह ने बताया बस में कुल चौदह सवारियां थीं। तीसरी दुर्घटना भी हैदरगढ़ क्षेत्र में हुई।
सोमवार की भोर जौनपुर के थाना मछलीशहर के मुजाह निवासी सरवरी (40) इसके पुत्र अरबाज (20), नूर मोहम्मद (25), अहमद खान (55) , नियाजुल (33), सहनवा के लवकुश, थाना मडिय़ांव के गांव मुर्दहा के अब्दुल्ला खान (45) बोलेरो वाहन से लखनऊ के लिए जा रहे थे। लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर कस्बा के मुख्य चौराहे पर टायर फटने से बोलेरो पलट गई। जियमें सभी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से सरवरी व अरबाज को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मोबाइल में व्यस्त था बस चालक
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे चालक की लापरवाही सामने आई है। घायलों ने बताया कि बस कस चालक मोबाइल फोन पर वीडियो देखते हुए तेज गति से बस चला रहा था। लोगों के टोकने के बाद भी उसने मोबाइल बंद नहीं किया आगे जा रही ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। यही नहीं जहां यह घटना हुई वहां पहले से ही एक मालवाहन हादसे के बाद पलटा पड़ा था। जिसे हटाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed