{"_id":"6a821ca35d208824020652d4","slug":"number-of-fever-patients-not-decreasing-barabanki-news-c-315-1-lu11010-177188-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कम नहीं हो रहे बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कम नहीं हो रहे बुखार के मरीज
Mon, 17 Aug 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी त्रिलोकपुर में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद
बाराबंकी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मेंरविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजाें की संख्या अधिक रही। इसके अलावा सर्दी, जुकाम, खांसी और त्वचा रोग के मरीज भी आए। इस दौरान 11 मरीज टीबी के लक्षणों वाले मिले, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया। नौ मरीज गंभीर हाल में पहुंचे, जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जिले के 59 पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2423 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषाें की संख्या 937, महिलाओं की संख्या 974 और बच्चों की संख्या 512 रही। इस दौरान सर्दी, जुकाम और बुखार के 554 मरीज देखे गए। नेत्र रोग के 45, लिवर के 13, सांस रोग के 217, पेट दर्द के 205, डायबिटीज के 142, त्वचा रोग के 381, खून की कमी के 11 और हाइपरटेंशन के 55 मरीज देखे गए।
इस दौरान 10 लोगों की हेपेटाइटिस बी, दो लोगों की हेपेटाइटिस सी, 121 लोगों की मलेरिया और 17 लोगों की डेंगू की जांच कराई गई, लेकिन इनमें एक भी पॉजिटिव नहीं निकला। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि मरीजों की सुविधा के 79 चिकित्सकों और 225 कर्मियों को लगाया गया था। स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसके निर्देश सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए थे।