{"_id":"6afcb3a97220e443ed079a24","slug":"cases-registered-against-both-sides-in-connection-with-an-incident-of-assault-and-firing-barabanki-news-c-13-1-lko1134-2013430-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मारपीट और फायरिंग मामले में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मारपीट और फायरिंग मामले में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज
Wed, 18 Nov 2026 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में 15 नवंबर की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के आरोप में पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक पक्ष की रिपोर्ट में गोली चलने का भी उल्लेख है।
घनश्याम सिंह का आरोप है कि अभिनव तिवारी ने साथियों के साथ कुछ दिन पहले उनके बेटे का अपहरण कर लिया था। इस मामले में दो सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इसी मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने को लेकर 15 नवंबर को विवाद हुआ। घनश्याम की तहरीर पर अभिनव तिवारी, जिया उल हक, उत्कर्ष, मासूम रजा समेत 11 नामजद और करीब 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और अन्य आरोप लगाते हुए छह-सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आफताब आलम ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।