फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NREGA workers not getting paid

मनरेगा मजदूरों को नहीं हो पा रहा भुगतान

Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास कार्यों में रुचि दिखानी शुरू कर दी। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों द्वारा शपथ लेने के बाद से विकास कार्य तो शुरू करा दिया लेकिन मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधानों के खाते में धनराशि स्थानांतरित तो हो गई है, लेकिन शासन से गाइड लाइन नहीं आने से धन निकासी का अभी पेंच फंसा हुआ है।
विज्ञापन


हरख ब्लॉक की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान द्वारा शपथ लेने के बाद से ही विकास कार्य शुरू करा दिया गया। ग्राम प्रधानों ने बाकायदा ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं की सूची बनाई और पहले गांव में जरूरी विकास कार्यों से शुरुआत कर दी। इस कार्य में मजदूर लगाकर, पार्क का सौंदर्यीकरण, तालाब खोदाई, नाला सफाई, हैंपपंप मरम्मतीकरण, स्कूल जाने वाले मार्ग की पटाई आदि जरूरी कार्य करा दिए। लेकिन इस कार्य में लगे मनरेगा मजदूरों की मजदूरी नहीं मिल सकी है। कार्य के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा भी खर्च की गई धनराशि भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी के संयुक्त खातों में शासन से धनराशि तो स्थानांतरित कर दी गई। लेकिन उसको निकाला नहीं जा सकता। क्योंकि शासन से जिले की गाइड लाइन अभी तक नहीं आई है। अधिकारियों ने खाते से धन निकासी पर रोक लगा रखी है। जिससे खाते से धनराशि नहीं निकाली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed