{"_id":"6064d02f8ebc3ed4be2dc9fc","slug":"now-ots-registration-will-be-done-till-15-barabanki-news-lko572081240","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 तक होगा ओटीएस पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 तक होगा ओटीएस पंजीकरण
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली बिल बकायेदार घरेलू उपभोक्ताओं व किसानों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है। इसके तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ता पंजीकरण करा सकते हैं। बुधवार को शहर स्थित घोसियाना बिजली दफ्तर में एक अतिरिक्त काउंटर बनाकर पंजीकरण किया गया। घोसियाना स्थित बिजली दफ्तर में पावर कार्पोरेशन के प्रचार-प्रसार का असर काउंटर पर दिखाई दिया। पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ताओं को एक मुश्त योजना का लाभ देने के लिए पंजीकरण कराने की तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है। शासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उपभोक्ताओं और जन प्रतिनिधियों की मांगों को ध्यान में रखकर उपभोक्ताओं को सहूलियत दी जा रही है। योजना के अनुसार छूट पाने के लिए मूल बकाये का 30 फीसद जमाकर पंजीकरण कराना होगा।
पंजीकरण के समय उपभोक्ता को 31 जनवरी 2021 तक के अपने बकाया मूल धनराशि का तीस प्रतिशत एवं 31 जनवरी के बाद के मासिक बिल की धनराशि जमा करनी होगी। 31 जनवरी तक बकाये पर लगा अधिभार माफ कर दिया जाएगा। बुधवार को एकमुश्त समाधान योजना के तहत पावर कार्पोरेशन द्वारा उपकेंद्र समेत कई जगहों पर शिविर लगाकर पंजीकरण किया गया। पंजीकरण के लिए उपकेंद्रों व शिविर में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत बकाये सरचार्ज के रूप में लगाई हुई धनराशि में सौ प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है, अब घरेलू उपभोक्ता व किसान 15 अप्रैल तक अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ता अपना पंजीकरण ऑनलाइन के साथ ही अधिशासी अभियंता, एसडीओ कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर पर भी करा सकते हैं।