Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now, animals will wear a 'smart collar' for their health.

Barabanki News: अब पशुओं के गले में होगा सेहत का स्मार्ट कॉलर

Wed, 18 Nov 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 18 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Now, animals will wear a 'smart collar' for their health.
गले में स्मार्ट कॉलर पहले पशु का प्रतीकात्मक चित्र।
बाराबंकी। अब पशुओं के बीमार पड़ने का इंतजार नहीं करना होगा। उनके गले में स्मार्ट कॉलर होगा। जैसे ही उनके शरीर का तापमान बदलेगा, जुगाली कम होगी या व्यवहार में असामान्य बदलाव आएगा, इसकी सूचना तत्काल पशु चिकित्सकों के मोबाइल पर पहुंच जाएगी। प्रदेश में मवेशियों की सेहत को लेकर पहली बार यह बड़ी पहल की गई है। योजना की शुरुआत बाराबंकी के जहांगीराबाद स्थित राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र से होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसके लिए 50 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इसके बाद यह सुविधा आम पशुपालकों को भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सरकार पशुधन में आनुवंशिक गुणवत्ता और उत्पादकता बढ़ाना चाहती है। इसके लिए कृत्रिम गर्भाधान और सही समय पर वैज्ञानिक प्रजनन जरूरी है। इसके लिए प्रजनन, उत्पादन और पशुओं की सेहत से जुड़े मापदंडों का सूक्ष्म डेटा जरूरी है। लेकिन पशुपालन विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में मादा मवेशियों के हीट पीरियड (मदकाल) की पहचान पारंपरिक लक्षणों के आधार पर की जाती है। पशु के रोगग्रस्त होने के बाद ही बीमारी का पता चलता है। इससे इलाज का खर्च बढ़ जाता है और कई बार पशुओं की जान तक चली जाती है।
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए स्मार्ट सेंसर, वियरेबल डिवाइस और स्वचालित डेटा प्लेटफॉर्म को समाहित करते हुए स्मार्ट कॉलर तैयार किया गया है। पहले चरण में राजकीय पशुधन प्रक्षेत्र के पशुओं के गले में स्मार्ट कॉलर पहनाए जाएंगे। यह कॉलर 24 घंटे पशुओं की गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव विवेक श्रीवास्तव के अनुसार, नई व्यवस्था में स्मार्ट सेंसर पशुओं की गतिविधियों का डेटा लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाएंगे। बीमारी के संकेत मिलने पर चिकित्सक समय रहते जांच और उपचार कर सकेंगे। वहीं, सीवीओ डॉ. विनोद यादव ने बताया कि मदकाल की पहचान होते ही कृत्रिम गर्भाधान के लिए भी अलर्ट मिलेगा। प्रत्येक स्मार्ट कॉलर को पशु के टैग नंबर से जोड़ा जाएगा, जिससे उसकी अलग-अलग गतिविधियों का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
.......................

एआई से होगा डेटा का विश्लेषण
बायोमेट्रिक सेंसर पशुओं के शरीर का तापमान, हृदय गति और जुगाली करने की प्रक्रिया को लगातार ट्रैक करते हैं। इससे बीमारी के शुरुआती लक्षणों का समय रहते पता चल जाता है। जीपीएस और एक्सेलेरोमीटर सेंसर की मदद से पशुओं के चलने, बैठने, खाने और चरने का सटीक डेटा मिलता है। कॉलर से जुटाया गया पूरा डेटा स्वचालित रूप से क्लाउड प्लेटफॉर्म या मोबाइल ऐप पर भेजा जाता है। एआई इस डेटा का विश्लेषण कर पशुपालक को तत्काल अलर्ट और जरूरी सुझाव देता है। यह तकनीक पशुओं में प्रजनन (हीट) के सही समय की सटीक पहचान करने में भी मदद करती है, जिससे दूध उत्पादन और पशुपालन की कार्यक्षमता बढ़ती है।

.........................
6.78 करोड़ मवेशी है प्रदेश में
उत्तर प्रदेश में 20वीं पशुगणना के अनुसार कुल पशुधन 6.78 हैं। इनमें गाय और भैंस की कुल मिलाकर संख्या लगभग 5.18 करोड़ है। इनमें भैंसों की कुल संख्या करीब 3.30 करोड़ व गाय की 1.88 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed