फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nomination file

भाजपा और सपा प्रत्याशी ने दाखिल किए नामांकन

Sun, 27 Jun 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
nomination file
बाराबंकी। भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंच अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी ने चार सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया तो सपा प्रत्याशी ने तीन सेटों में अपना पर्चा जमा किया। जांच में दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। अब 29 जुुलाई को नाम वापसी और 3 जुलाई को होने वाले मतदान के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा यह पूरी तरह से साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत ने शुभ मुहूर्त सुबह 11.05 बजे अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचीं और दो सेटों में अपना नामांकन पत्र जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को सौंपा। इसके बाद वह पार्टी कार्यालय वापस लौट गईं। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे राजरानी ने सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, विधायक सतीश शर्मा, साकेंद्र वर्मा, बैजनाथ रावत और शरद अवस्थी और जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव और पूर्व एमएलसी हरगोविंद के साथ पहुंच दो सेटों में फिर से नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

कहा कि जिला पंचायत के सभी सदस्य हमारे साथ हैं इसलिए हमारी जीत सुनिश्चित है। सपा प्रत्याशी नेहा सिंह आनंद दोपहर करीब एक बजे अपने प्रस्तावक और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष पहुंचीं और तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज और चौधरी अदनान के साथ पहुंचीं नेहा ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क में हैं इसलिए उनकी जीत पक्की है। इस दौरान पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे और पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। एसडीएम सदर अभय पांडेय, एसडीएम फतेहपुर पंकज सिंह कई सीओ और शहर कोतवाल पंकज सिंह पूरे मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए।

भाजपा प्रत्याशी ने चार सेटों में और सपा प्रत्याशी में तीन सेटों में अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। जांच के दौरान दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। नाम वापसी 29 जुलाई को तथा मतदान 3 जुलाई को होगा।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed