{"_id":"60788cf68ebc3e5923690642","slug":"nomination-complete-figures-could-not-be-collected-till-late-night-barabanki-news-lko5743576117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पूरा, देर रात तक नहीं जुटा पाए आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पूरा, देर रात तक नहीं जुटा पाए आंकड़े
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा मार्ग पर बैरीकेटिंग लगाए जाने के बाद पैदल आते-जाते दिखे लोग।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों को जमा करने का काम गुरुवार को पूरा हो गया। प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए दूसरे दिन भी हजारों दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं जिले के त्रिवेदीगंज ब्लॉक के बीडीओ की इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित होने के चलते देर शाम हुई मौत के बाद अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप रहा । पहले दिन मंगलवार को 17 हजार 123 पदों के सापेक्ष 16 हजार 122 लोगों ने नामांकन पत्र भरा था।
हालांकि दूसरे दिन रात दस बजे तक सिर्फ बंकी, हरख, बनीकोडर, हैदरगढ़ और सिद्धौर ब्लॉकों से आंकड़े जुुट पाए थे।
पंचायत चुनाव में प्रधान के 1161, बीडीसी के 1440, सदस्य के 14473 और डीडीसी के 57 पदों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई थी। पहले दिन मंगलवार को हुए कुल 17,123 पदों के सापेक्ष 16,122 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दावा ठोंका था। गुरुवार को दूसरे दिन सुबह से ही सभी ब्लॉकों पर नामांकन करने वालों की भीड़ जुटना शुरु हो गई थी। रात करीब आठ बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया के बाद रात दस तक सिर्फ आठ ब्लॉक बंकी, हरख, बनीकोडर, हैदरगढ़ और सिद्धौर ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा आंकड़े जुुटा पाए थे।
त्रिवेदीगंज ब्लॉक के बीडीओ के संक्रमित होने के बाद गुरुवार की देर शाम हुई मौत से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचने से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आंकड़े नहीं बता सका। नामांकन को लेकर दूसरे दिन भी गहमागहमी का माहौल देखा गया। दावेदारों और उनके समर्थकों ने आचार संहिता का जमकर उल्लंघन भी किया। जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार से शुरु होगी।
विज्ञापन
बंकी ब्लॉक के आरओ सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन प्रधान के 82 , बीडीसी के 95 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 565 नामांकन पत्र जमा किए गए। वहीं हरख ब्लॉक के आरओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधान के 140, बीडीसी के 122 और सदस्य ग्राम पंचायत के 806 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। इसी प्रकार जिले के पंद्रह ब्लॉकों में से बनीकोडर, सिद्धौर, हैदरगढ़, फतेहपुर, त्रिवेदीगंज, सिरौलीगौसुपर से ही आंकड़े जुट पाए थे।
चुनावी मैदान में उतरी एडीएम अयोध्या की पत्नी
सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार सिंह की पत्नी सोनी सिंह भी पंचायत चुनाव के मैदान में कूद पड़ी है। सेवा भाव का जज्बा लिए सोनी सिंह ने गुरुवार को विकास खंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुर टुटरु से प्रधान पद के लिए अपना नामांकन आरओ के समक्ष दाखिल किया। वह इसी ग्राम पंचायत की रहने वाली हैं। इनके पति संतोष सिंह अयोध्या में एडीएम प्रशासन के पद पर कार्यरत हैं।