फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nomination

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 ने भरे पर्चे, तीन वापस

Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
nomination
बाराबंकी। भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर होने वाले चुनाव में बुधवार को नामांकन को लेकर पूरे दिन पार्टी कार्यालय पर गहमागहमी रही। जिला चुनाव अधिकारी करन सिंह पटेल और सह चुनाव अधिकारी अर्चना मिश्रा के पहुंचने के बाद दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश करने को लेकर कसरत शुरू कर दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिनमें से तीन ने पर्चे वापस कर लिए। इसी तरह 6 प्रांतीय परिषद सदस्य के पदों पर 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे जिसके आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा के चल रहे संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद के लिए नामांकन पत्र लेने के लिए पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे महत्वपूर्ण पद पर दावेदारी पेश करने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, हर्षित वर्मा, विजयानंद वाजपेयी, प्रशांत मिश्रा, सरिता सिंह, नंदलाल सिंह, अर्चना मिश्रा, दिनेश वैश्य, रचना श्रीवास्वत, सुशील जैन व संदीप गुप्ता समेत 15 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
आरोप प्रत्यारोप के बीच चुनाव अधिकारी करन पटेल ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ सभी के नामांकन पत्र स्वीकार कर लिए। महत्वपूूर्ण पद के लिए हो रहे नामांकन को लेकर दिग्गजों की नजरें गड़ी रहीं।
बुधवार को पार्टी जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित सभी मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि 48 सदस्यों को जहां आमंत्रित किया गया था, वहीं दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।
पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेता जरूर पहुुंचे किंतु सांसद और विधायक यहां नहीं दिखे। वहीं लोगों का कहना था कि नामांकन को लेकर सभी विधायक व सांसद दूर से ही निर्देश देते रहे।
नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कई ऐसे उम्मीदवार रहे जिन्होंने यह भी शर्त लिखी कि इन्हें अध्यक्ष पद दे दिया जाए तो मैं नामांकन पत्र वापस ले लूंगा।
तो वहीं कई लोग नामांकन में प्रस्तावक, समर्थक भी ढूंढते नजर आए। प्रदेश नेतृत्व के फैसले के बाद कई उम्मीदवारों ने बिना प्रस्तावक के ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

चुनाव अधिकारी करन सिंह पटेल ने बताया कि जिलाध्यक्ष के पद पर 15 लोगों ने नामांकन किया जिनमें से तीन ने पर्चा वापस ले लिया। इसी तरह प्रांतीय परिषद के लिए 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। सभी के नामांकन पत्र जांच के बाद सील कर दिए गए हैं। पूरी रिपोर्ट प्रदेश चुनाव अधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed