{"_id":"68e2ce2019f480d8e306ec20","slug":"nine-more-patients-test-dengue-positive-in-the-district-barabanki-news-c-315-1-slko1012-149082-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जिले में नौ और मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जिले में नौ और मरीज मिले डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। रविवार को नौ और मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो मरीजों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उपचार के लिए लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। अन्य मरीजों काे उनके परिजनों ने शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। इस तरह जिले में डेंगू मरीजों की संख्या अब 45 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
मौसम के उतार-चढ़ाव से बुखार के मरीजों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ी है। रविवार शाम मरीजों की आई जांच रिपोर्ट में जिले में नौ लोग और डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर के लखपेड़ाबाग क्षेत्र के आनंद बिहार मोहल्ले का एक युवक और जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी एक महिला की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
मसौली और देवा में दो-दो, बंकी, रामनगर और सूरतगंज में एक-एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को चिकित्सकों की टीम को पीड़ितों के गांवों में भेजने के निर्देश दिए हैं।