फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine Million saplings will be planted in one day

एक दिन में लगाए जाएंगे नौ लाख पौधे

Sat, 07 May 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 07 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nine Million saplings will be planted in one day
बाराबंकी के डीआरडीए में शुक्रवार को पौधरोपण को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी अजय यादव। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई 2016 में एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण किये जाने के संकल्प के मद्देनजर जिले में उस दिन 9 लाख 10 हजार पौधरोपित किये जायेंगे। इस लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किये जाने के संबंध में तैयारी हेतु जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी ने संबंधित सभी अधिकारियों के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि यह भी कार्यक्रम शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए कार्यक्रम से जुडे़ संबंधित अधिकारी पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।  
विज्ञापन


डीएफओ जावेद अख्तर ने बताया कि जनपद में 09 लाख 10 हजार पौधरोपित किये जाने के लिए 09 लाख 10 हजार गड्ढे खोदने का कार्य पूरा कर लिया गया है। पौध लगाने के लक्ष्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए 17 लाख 72 हजार पौध तैयार की गई है।
विज्ञापन


उसकी ऊंचाई बढ़ाने और उसे और स्वस्थ किये जाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने पौध लगाने हेतु श्रमिकों की व्यवस्था के संबंध में उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी से सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने 09 लाख 10 हजार पौध रोपित किये जाने हेतु कारगर रणनीति तैयार करने के साथ ही ठोस माइक्रो प्लान भी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले कम क्षेत्रफल वाले साइट पर पौधरोपण का काम किया जाये।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि 70 प्रतिशत से अधिक के साइट पर शाम तक पौधरोपण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। पौध रोपण के लिए बाकी समय में पूरे लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति को प्राप्त कर लिया जायेगा। डीएम ने सभी साइट पर जरूरी लॉजिस्टिक व्यवस्था समय से किये जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने अपेक्षा की कि पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों की सभी जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये। सभी साइट पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जायेगी।


उन्होंने उपजिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों सहित जिले स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलाई 2016 में होने वाले पौधरोपण के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए मुस्तैदी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर सीडीओ ऋषिरेंद्र कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed