फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nepal's water started entering villages

गांवों में घुसने लगा नेपाल का पानी

Thu, 21 Oct 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nepal's water started entering villages
बाराबंकी। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद सरयू में छोड़े गए नेपाल के पानी ने तराई में तबाही मचानी शुरू कर दी है। खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू प्रति घंटे तीन सेंटीमीटर की गति से बढ़ रही है। इसी बीच फिर करीब पांच लाख क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया है। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम व एसपी ने तराई के गांवों, बाढ़ चौकी व केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तराई की तीन तहसीलों व चार ब्लॉकों के 15 गांवों में पानी घुस गया है। करीब दो सौ गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। खौफजदा तराई के लोग गांव छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में बांधों की ओर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की तराई में तीन तहसील व चार ब्लॉकों के करीब ढाई सौ से अधिक गांव सरयू के आसपास बसे हैं। इस बार बाढ़ ने जून में तो तबाही नहीं मचाई लेकिन पहाड़ो पर हुई बारिश के बाद सरयू में मंगलवार की भोर शारदा व बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सीडीओ एकता सिंह व एएसपी डॉ. अवधेश कुमार सिंह तथा रामनगर व सिरौलीगौसपुर के एसडीएम ने बाढ़ क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से गांव खाली करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएम ने बाढ़ क्षेत्र की चौकियों व सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने के आदेश देने के साथ कंट्रोल रूम भी शुरू करा दिया। इसी बीच बुधवार को तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रही सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के साथ गांवों में पानी घुसने लगा है।
रामनगर के कोरियनपुरवा, मल्हानपुरवा, परसादीपुर व सिरौलीगौसपुर तहसील के टेपरा, सरायसुर्जन, कहरानपुरवा व गोबरहा तथा सूरतगंज ब्लॉक के हेतमापुर के किनारे बसे कचनापुर, सुंदरनगर, कोड़री, क्योलीपुरवा, मदरहा व बेलहरी गांवों में पानी तेजी से घुसने लगा है। इससे तराई के लोग घर का जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने लगे हैं।
इसी बीच बुधवार को फिर सरयू में करीब पांच लाख क्यूसेक नेपाली पानी और छोड़ गया है जिसके देर रात तक पहुंचने का अनुमान बाढ़ क्षेत्र के अधिकारी लगा रहे हैं। हालांकि उनका यह भी मानना है कि इस पानी के आने के बाद तराई के हालात भयावह होंगे।
बुधवार को डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी यमुना प्रसाद ने तराई के कोरियनपुरवा तपेसिपाह व केंद्रीय जल आयोग के घाघरा घाट स्थित कार्यालय पहुुंचकर स्थित का जायजा लिया। वहीं मातहतों को हर स्थिति से निपटने के साथ बाढ़ राहत व बचाव की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।
बाढ़ खंड के अधिशाषी अभियंता शशिकांत सिंह ने बताया कि सरयू में बुधवार को भी पांच लाख क्यूसेक पानी शारदा व बनबसा बैराज से छोड़ा गया है। ऐसे में अभी सरयू का जलस्तर और बढ़ने से स्थित भयावह हो सकती है। हालांकि कटान रोकने के इंतजाम के साथ अभियंताओं की 24 घंटे ड्यूटी लगाकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि बाढ़ के हालात को लेकर तराई में राहत व बचाव कार्य की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कंट्रोल रूम भी पूरी तरह एक्टिव है। शारदा व गिरिजा बैराज से बुधवार को भी पानी छोड़ा गया है। प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed