फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nagar palika

अब शहर में में 29 की जगह होंगे 32 वार्ड

Fri, 29 Apr 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
बाराबंकी। निकायों का भूगोल बदलने जा रहा है। जिले की एकलौती नगर पालिका नवाबगंज में अब तीन वार्ड बढ़ जाएंगे। मौजूदा समय में नगर पालिका में 29 वार्ड हैं जो अब 32 हो जाएंगे। परिसीमन को लेकर जारी हुए शासनादेश का अवलोकन करने के बाद नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सर्वे की तैयारी में लग गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका बाराबंकी की आबादी इस समय करीब साढ़े तीन लाख है। कुछ सालों पहले सीमा विस्तार के बाद बड़ेल, आलापुर, कुरौली, जिन्हौली समेत कई पंचायतें शामिल की गई थीं। इसके बाद यहां 29 वार्ड हो गए थे। बुधवार को परिसीमन को लेकर शासनादेश जारी हुआ और निकायों को 5 मई तक वार्डों का गठन कर निदेशालय को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सरकार के आदेश के मुताबिक, साल 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्ड बनाने का प्रस्ताव किया जाएगा। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि नई जनसंख्या के आधार पर वार्ड का गठन और परिसीमन किया जाएगा। मगर सरकार ने 2011 को ही परिसीमन के लिए आधार बनाया है। शासनादेश के अनुसार, अब नगर पालिका द्वारा पूरी सीमा का सर्वे करने के बाद तीन और वार्ड गठित किए जाएंगे। इसके लिए पांच मई तक प्रस्ताव भेजा जाएगा। नए परिसीमन से नगर पालिका का भूगोल बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख जगह होते हुए देवा में नहीं बढ़ेंगे वार्ड
सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पूरी दुनिया में मशहूर है मगर नगर पंचायत देवा में वार्ड नहीं बढ़ेंगे। नगर पालिका की तरह जिले की 13 नगर पंचायतों में कई में वार्ड बढ़ने की संभावनाएं हैं। देवा नगर पंचायत के ईओ प्रदीप पांडेय ने बताया कि ऐसा कोई प्रस्ताव बनाने पर फैसला नहीं हुआ है।
विस्तार हुआ मगर सुविधाओं को तरस रहे लोग
नगर पालिका की सीमा विस्तार में शामिल की गई ग्राम पंचायतें भले ही शहर का हिस्सा मान ली गई हों मगर इन जगहों पर सुविधाओं का अभाव है। बड़ेल, आलापुर, किन्हौली, कुरौली आदि जगहों पर सड़क, सफाई, प्रकाश पेयजल व्यवस्थाएं ही नहीं हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बरसात में कई मोहल्ले टापू बन जाते हैं। इन जगहों पर रात को अंधेरा रहता है।

शासनादेश के क्रम में नगर पालिका की सीमा में तीन वार्ड और बढ़ेंगे। वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा। सुविधाएं बढ़ाने को लेकर कई प्रस्ताव हैं। जिन पर अमल होना बाकी है।
-पवन कुमार, ईओ नगर पालिका नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed