फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: डीएम ने एडीएम इलेवन को 30 रनों से हराया

Mon, 06 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 06 Feb 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को डीएम इलेवन और एडीएम इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें डीएम इलेवन की टीम ने 30 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएम इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रनों का स्कोर बनाया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एसडीएम फतेहपुर डॉ. सचिन वर्मा के साथ मिलकर आक्रामक शुरूआत की। इस दौरान डीएम ने 60 तथा एसडीएम फतेहपुर ने 48 रन बनाए।
विज्ञापन



लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडीएम इलेवन की टीम 142 रन ही बना सकी। एडीएम राकेश कुमार सिंह ने पारी को संभालने की कोशिश की और हाथ खोलने शुरु ही किए थे कि वह महज 14 रनों के स्कोर पर ऑउट हो गए। इसके बाद एसडीएम हैदरगढ़ सुमित महाजन ने 33 और ओम ठाकुर ने 24 तथा अहमद अंसारी ने 27 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम को बड़ी हार से बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसडीएम फतेहपुर को दिया गया। उन्होंने बेहतर बल्लेबाजी के साथ बॉलिंग भी की और एक विकेट भी लिया। इस मौके पर एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार राहुल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, केपी सिंह, ऋतुराज सिंह, डॉ. राकेश तिवारी, मयंक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed