फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: 900 लेंस मिले, फिर शुरू हुए आंखों के ऑपरेशन

Sun, 05 Feb 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। जिला अस्पताल और संयुक्त चिकित्सालय में लेंस खत्म हो जाने के कारण आंखों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। अमर उजाला ने इस खबर को दो दिन पूर्व अपने अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग को 900 लेंस मिल गए हैं। इसके साथ ही आंखों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। 10 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन कर लेंस लगाए गए।
विज्ञापन




एसीएमओ डॉ. संजय बाबू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को 900 लेंस प्राप्त हुए हैं। इनमें 500 लेंस जिला अस्पताल के लिए, 300 लेंस संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के लिए और 100 लेंस स्टॉक में इमरजेंसी के लिए रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि लेंस मिलने के बाद जिला अस्पताल में 10 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन कर लेंस लगाए गए।
विज्ञापन



बताया कि लेंस मिलने के बाद सोमवार को दोनों अस्पतालों में आंखों के ऑपरेशन की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। क्योंकि जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए समय दिया गया था और लेंस खत्म हो जाने के कारण ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे, उन सभी मरीजों को तारीख दे दी गई हैं। बताया कि ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed