{"_id":"63dc8940b911bd415248b299","slug":"na-barabanki-news-c-13-1-74668-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम पे मर जाऊं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम पे मर जाऊं...
Fri, 03 Feb 2023 09:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:40 AM IST
विज्ञापन
महोदवा (बाराबंकी)। महादेवा महोत्सव की पहली रात जयपुर के रागधानी बैंड के कलाकारों के नाम रही। मंच पर एकल, युगल व सामूहिक रूप से प्रस्तुति दी।
राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे कलाकारों ने गणेश वंदना गजाननं भूत गणादि सेवितं... के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद धार्मिक भजन और सूफी संगीत के साथ फिल्मी गाने प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रागधानी बैंड के कलाकारों ने, ये जिंदगी भूल जानी पड़ेगी..., दमा दम मस्त कलंदर..., तेरे नाम से जी लू तेरे नाम पे मर जाऊं..., इश्क का जादू सिर चढ़ कर बोले..., तेरी मिट्टी में मिल जावां, कहत कबीर सुनो भाई साधू, ओम नम: शिवाय शम्भू, महदेवा तेरा डमरू डम डम बाजे, छाप तिलक सब किन्ही मोरे नैना मिलाइके..., प्रस्तुत किया तो लोग झूमते दिखाई दिए।
इसके बाद, मैं नाचूं बिन पायल घुंघरू टूट गए... समेत कई गानों की प्रस्तुति दी। करताल पर हंसराज, की-बोर्ड पर राजीव, गिटार पर संजय, तबला पर अनिल ने संगत की। बैंड के लीडर प्रताप व उनकी पूरी टीम को भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम तान्या सिंह ने भोलेनाथ का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।