फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   NA

Barabanki News: गांवों में सीरियल किलर की दहशत, छह टीमें खाली हाथ

Sun, 15 Jan 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Jan 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
NA
बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में सीरियल किलर की दहशत फैली है। मात्र 27 दिन के अंदर दो वृद्घ महिलाओं की सनसनीखेज हत्या हो चुकी है और दो अन्य महिलाओं को निशाना बनाने की कोशिश हो चुकी भी। संदिग्ध को चिंहित किया जा चुका है मगर पिछले 15 दिन से हत्यारे की तलाश में लगी छह पुलिस टीमें खाली हाथ हैं। एएसपी, सीओ व आधा दर्जन तेज तर्रार माने जाने वाले इंस्पेक्टरों की रणनीति भी फेल दिख रही है। गांवों में संदिग्ध के पोस्टर चस्पा कर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन



अयोध्या जिले की सीमा से सटे रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में विगत जुलाई में एक महिला का शव गांव के बाहर पाया गया था। परिजनों ने इसे स्वाभाविक मौत समझ अंतिम-संस्कार कर दिया। लेकिन बीते दिसंबर माह से जो घटनाएं शुरु हुई उसने नागरिकों के साथ पुलिस की नींद भी उड़ा दी। जिस गांव में जुलाई में घटना हुई थी उसी गांव में एक और वृद्घा की हत्या कर दी गई। गांव के बाहर निर्जन स्थान पर उसका शव मिला। दुष्कर्म की आशंका जताई गई। फिर इसी जगह से करीब दो किमी दूर दूसरे गांव के पास नाले में एक वृद्घा का शव मिला। इस बार गला घोंट कर हत्या हुई थी। घटनाओं के बाद पुलिस के हाथ एक वीडियो मिला जिसमें एक युवक झाड़ियों में वृद्घा के साथ जबरदस्ती करने में लगा था।
विज्ञापन



युवक का फोटो पुलिस ने जारी किया। एसपी ने आधा दर्जन पुलिस टीमें गठित कर दी। एएसपी डॉ. अखिलेश नरायण सिंह व सीओ रामसनेहीघाट हर्षित चौहान को भी लगाया गया। पुलिस टीमें हत्यारे को जल्द पकड़ने का दावा ही करती रह गई और बीती 11 जनवरी को एक गांव में एक वृद्घा का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश हुई। ये सभी घटनाएं करीब चार किमी के दायरे के गांवों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी बोले-आरोपी के कई फोटो मिले, जल्द पकड़ेंगे
रामसनेहीघाट में हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वाला सीरियल किलर क्षेत्र के एक ही गांव का निवासी है। उसके पिता का निधन 17 साल पहले हो चुका है। सौतेले भाईयों ने मकान तक बेच डाला है। एसपी दिनेश कुमार सिंह बताते है कि आरोपी के कई अन्य फोटो भी मिले है। एक दुकान से ब्रेड खरीदकर खाने की बात भी पता चली है। खास बात यह है कि संदिग्ध युवक ने कई महानगरों में प्राइवेट नौकरी की मगर हर जगह से निकाल दिया। उसके जानने वालों ने बताया कि आखिरी बार वह जून 2022 में सामान्य रूप से देखा गया था। ऐसी हालत में साफ है कि हत्यारा इधर-उधर घूमकर घटनाओं को अंजाम दे रहा है। आरोपी का नाम पता भी पुलिस को मालूम पड़ चुका है। जल्द दबोच लिया जाएगा, फिर जांच कराएंगे कि वह मानसिक रोगी तो नहीं।
..............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed