फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

अधेड़ की ईंट से कूंचकर हत्या

Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
murder
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। पानी की निकासी को लेकर बनी सरकारी नाली के विवाद में दबंग पड़ोसियों ने ईंट से कूंचकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव का है।
विज्ञापन

यहां का निवासी रामदीन गौतम (56) कचहरी में अधिवक्ताओं के यहां मुंशी था। बृहस्पतिवार की रात वह कचहरी से घर पहुंचा। वहां पर देखा कि घर के सामने पानी की निकासी को लेकर बनी सरकारी नाली के टूटने से बिखरी पड़ी ईंट पड़ोसी धनराज अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मिलकर ढो रहा है। सरकारी नाली की ईंट होने की बात कहते हुए रामदीन ने ईंट ले जाने से मना किया।
विज्ञापन

इसको लेकर पुरानी रंजिश के चलते धनराज ने अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ मिलकर रामदीन पर हमला कर दिया। ईंट से हमले के बाद रामदीन जमीन पर गिर पड़ा। इस पर दबंग पड़ोसियों ने ईंट से कूंचकर उसे मरणासन्न दशा में छोड़कर भाग निकले। परिवारीजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर जहांगीराबाद एसओ विनोद यादव पुलिस के बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे प्रभाकर की तहरीर पर पुलिस ने धनराज उसकी पत्नी रेखा, पुत्र अनुज व विपिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
सालभर पहले भी दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट
मृतक रामदीन के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक वर्ष पहले भी मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी से मारपीट हुई थी। इसको लेकर बोलचाल बंद थी। इसी रंजिश को लेकर ईंट ले जाने से मना करने पर दबंग पड़ोसियों ने उसके पिता को मार डाला।
बेटी की विवाह की तैयारी में था रामदीन
मृतक रामदीन के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मौत के बाद पत्नी और बेटी रो-रोकर बेहाल थीं। उनके मुंह से यही निकल रहा था कि बड़ी बेटी से अधिक घर-ग़ृहस्थी का सामान देकर बेटी का विवाह धूमधाम से करने की बात कहते थे। मगर, उससे पहले ही सबको छोड़ गए।

नाली के विवाद में हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। बेटे की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
- पूर्णेंदु सिंह, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed