फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

पैसों के लेनदेन में लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
murder
कोटवाधाम (बाराबंकी)। लखनऊ निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की पैसों के लेनदेन में गला दबाकर व लोहे के रॉड से हमलाकर हत्या कर दी गई। उसका शव बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला। यह कोठी इलाके में जमीन की खरीद फरोख्त के लिए आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू की है। घटना के पीछे वजह 10 लाख रुपये का लेनदेन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के ग्राम गुमवाखेड़ा निवासी राजकुमार वर्मा (40) पुत्र महेश प्रसाद वर्मा का शव बुधवार की शाम बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में दरियाबाद मार्ग के कसरैलाडीह के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मवेशी चरा रहे लोगों ने इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसओ संतोष कुमार सिंह ने शव कब्जे में लेकर वायरलेस सेट पर इसकी जानकारी अफसरों को दी। इस पर कोठी एसओे भी मौके पर पहुंचे। कोठी पुलिस ने शव की शिनाख्त राजकुमार वर्मा के रूप में की। कोठी थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि यह व्यक्ति मंगलवार को दिन में तीन बजे से लापता हुआ है। जिसका प्रार्थना पत्र परिजनों द्वारा दिया गया था। इसमें लखनापुर गांव निवासी संजय वर्मा को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब मंगलवार रात में ही संजय वर्मा को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने राजकुमार की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछे जाने पर बताया कि उसने मृतक राजकुमार से करीब एक साल पहले 10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। यह पैसे वायदे के मुताबिक नहीं दे पा रहा था और न ही ब्याज दे पा रहा था।
मंगलवार को सुबह राजकुमार पैसे लेने उसके घर पहुंचा तो वहां शाम को देने का वादा करके उसको इधर-उधर घुमाने लगा, फिर जैसे रात बढ़ी तो उसका गला रस्सी से कस दिया और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसको मार दिया और शव को बदोसरायं थाना क्षेत्र के सुनसान पड़ी सड़क पर फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने कोठी थाना सहित लखनऊ के नगराम में भी तहरीर दी हुई थी।
पैसों के लेनदेन ने छीन लिया घर का चिराग
घटनास्थल पर पहुंचे मृतक राजकुमार के पिता महेश प्रसाद का रो-रो कर हाल बेहाल था। बार-बार सभी पुलिसकर्मियों से पूछ रहे थे कि साहब मेरे लड़के का कुसूर क्या था। उसको पैसे नहीं देने थे तो न देता मगर मेरा इकलौता बेटा तो आज हमारे बीच होता। राजकुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। राजकुमार प्रॉपर्टी का काम करने के चलते अच्छी कमाई करता था और पूरे परिवार का खर्च उठाता था। अब उसकी मौत के बाद इस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लखनऊ निवासी एक व्यक्ति का शव बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र में मिला है। पुलिस जांच में पैसे के लेनदेन में युवक की हत्या करने की बात सामने आ रही है। यह व्यक्ति कोठी क्षेत्र में अपने परिचित से मिलने आया था। घटना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में और कोई शामिल है या नहीं, यह बातें जांच के बाद सामने आ सकेंगी।
-मनोज पांडेय, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed