फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder

युवक की हत्या कर फेंका गया शव

Tue, 31 Dec 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
murder
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे के किनारे एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे बाईपास पर एक निजी स्कूल की बाउंड्री के पास पानी में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह व कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर सिर्फ बनियान व अंडरवियर ही मिली। जबकि उसकी पैंट व शर्ट पास में ही पड़ी थी। युवक के गले मेें कसने के निशान मिले हैं। इससे गला दबाकर उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। जबकि मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि सोमवार शाम ही शव पड़ा देखा गया था लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिल सकी थी। हाईवे किनारे शव मिलने से ये भी आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य जिले में हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है। मृतक के पास से रोडवेज बस का एक टिकट व कुछ नगद रुपये भी मिले हैं। पुलिस घटनास्थल के पास स्थित स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के लिए शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस को भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed