{"_id":"60eb20e38ebc3edfa9754a0b","slug":"mukhtar-s-special-aide-shahid-sent-to-jail-barabanki-news-lko5864826177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल भेजा गया मुख्तार का गुर्गा शाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल भेजा गया मुख्तार का गुर्गा शाहिद
विज्ञापन
बाराबंकी। एंबुलेंस मामले में मुख्तार अंसारी के 25 हजार के इनामिया गुर्गे शाहिद को कोतवाली पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। लंबे समय से फरार चल रहे शाहिद को शनिवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शहर की मयूर विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
फर्जी पत्ते पर मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस का पंजीकरण कराने के मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में अब तक की जांच में पुलिस ने नौ लोगों को आरोपी बनाया था। शनिवार की देर रात 25 हजार के इनामिया शाहिद की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
वहीं सुरेंद्र शर्मा व अफरोज की तलाश में पुलिस लगी हुई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि 25 हजार के इनामिया शाहिद को रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।