फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   more than 20 injured in holi clash

होली के हुडंदंग में निकाली रंजिश, मारपीट में 20 घायल

Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
more than 20 injured in holi clash
बाराबंकी। होली के हुड़दंग में डीजे बजाने, चंदा न देने जैसी बातों को लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट हुई। इसमें लोगों ने रंजिश भी निकाली। मारपीट में 20 लोग घायल हुए। पुलिस ने इन मामलोें में मारपीट व शांतिभंग की कार्रवाई की। कोठी थाना क्षेत्र के कटरा गांव में शुक्रवार को डीजी बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के हरिप्रसाद, चंद्रशेखर, राकेश, मनमोहन, अशोक कुमार, देशराज व उर्मिला तो दूसरे पक्ष के राजू तिवारी, मानस तिवारी, अनिल व रवि घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोठी पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर कस्बे में एक माह पहले पहले हुए विवाद की रंजिश को लेकर सोनू, शीबू ,सलमान, अली, साहिल, अरमान व वीरेंद्र ने शुभम के घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ते की दबंग भाग निकले। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी कन्हैया पांडेय ने शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के नसीमापुर व रूपऊपुर गांव के युवकों में होली खेलने के दौरान विवाद हो गया। शराब के नशे में हुए विवाद में पुत्तीलाल यादव ने रूपऊपुर के रिंकू व उसके बहनोई आदित्य की पिटाई कर दी। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य की तहरीर पर नसीमापुर के पुत्तीलाल यादव व उनके सहयोगियों पर केस दर्ज किया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सूरतगंज चौकी के पूरनपुर गांव में होली पर निकलने वाली टोली के चंदे को लेकर जगतपाल, शिशुपाल, आशीष वर्मा व दूसरे पक्ष के अंकुर वर्मा, संदीप कुमार आदि के बीच विवाद हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बड़ा विवाद होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी युवक विशाल पर बृहस्पतिवार की रात जानलेवा हमला कर दिया। युवक के शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सुबेहा थाना क्षेत्र के टिकुरी मजरे थलवारा गांव में बृहस्पतिवार को भूमि विवाद में मारपीट हो गई। इसमें बुजुर्ग रामसुमिरन इनका बेटा रमेश, पत्नी रामकला, बहू मायावती को चोटें आई हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां से रामसुमिरन को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस को दी तहरीर में रामसुमिरन ने बताया कि गांव के भागीनाथ से भूमि का विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को शराब के नशे में गाली दे रहे थे। विरोध करने पर भागीनाथ, कल्याण व उनकी पत्नी श्यामकला, शंकरा ने लाठी-डंडों से पिटाई की।

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे पोखरा में बच्चों के बीच मामूली विवाद को लेकर रंजिश में एक पक्ष ने घेराबंदी कर दुकान बंद कर घर जा रहे तीन भाइयों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को पोखरा स्थित सैलून बंदकर जा रहे छोटू उर्फ हरिकरन, भाई निमिकी व शिवकेश घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही शिवसरन, शिवनरेश, दीपचंद व रिशु ने रंजिश को लेकर मारपीट की। ग्रामीणों की सूचना पर घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया। इसमें से गंभीर रूप से घायल छोटू को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed