फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Missing infant found from Mazar premises, accused arrested

Barabanki News: मजार परिसर से लापता दुधमुंहा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Missing infant found from Mazar premises, accused arrested
देवा (बाराबंकी)। हाजी वारिस अली शाह की सरजमीं देवा में एक बार फिर आस्था और विश्वास के साथ विज्ञान की जयकार हुई। इसे सीसीटीवी फुटेज के रूप में मिले विज्ञान की मदद से पुलिस द्वारा किए गए प्रयास व हाजी वारिस के प्रति जायरीनों की अट्टू आस्था का परिणाम ही कहेंगे मजार परिसर से खोए दुधमुंहा बच्चे को बरामद कर पुलिस ने इन्हें चुराने वाले दंपत्ती को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मजार परिसर से अपने कलेजे को टुकड़े (पुत्र) के चोरी होने के बाद गोंडा की महिला हाजी वारिस की मजार पर माथा रखकर उनसे ही अपने पुत्र की वापसी की दुआ मांगती रही, उसकी करुणा को देखकर अन्य जायरीन भी हाजी वारिस से इंसाफ की दुआ मांगने लगे।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने भी मजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज को बारीकी से खंगाल कर मामले की जांच पड़ताल की। देवा कोतवाली की कस्बा इंचार्ज रश्मि कुशवाहा की संवेदनशीलता काफी अहम रही। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस बात की पुष्टि करने में सफल रही कि बच्चा चोरी करने वाला कौन है। बच्चा वापस मिलने पर हर कोई हाजी वारिस की जयकार करता दिखा। पुलिस ने बुधवार को नवजात को चोरी करने वाले दंपती को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
31 मार्च को ईद के दिन जनपद गोंडा के करनैलगंज की निवासी सिमरन अपने पांच माह के बच्चे की मन्नत पूरी करने के लिए सूफी संत की मजार पर अन्य बच्चों के साथ आई थी। देर हो जाने पर रात में मजार परिसर में ही रुक गई थी। रात में उसका पांच माह का दुधमुंहा बच्चा चोरी हो गया। पुलिस ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन से बिहार राज्य जिला गोपालगंज के थाना उचक्का के डुमरिया गांव निवासी अकबर अली व उनकी पत्नी हसीबुन को गिरफ्तार कर बच्चा बरामद किया।

आरोपी अकबर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। बच्चा चुराने के लिए वह मजार परिसर में सिमरन के सोने का इंतजार करते रहे। उसके सोने के बाद रात में करीब तीन बजे बच्चे को लेकर पत्नी के साथ चल दिया। अपना सामान भी वहीं छोड़ दिया ताकि शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed