{"_id":"6a57eb8ecb77ef3d91040135","slug":"miscreants-robbing-passersby-of-mobile-phones-and-cash-barabanki-news-c-315-1-brp1006-174290-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: राह चलते मोबाइल व नकदी लूट रहे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: राह चलते मोबाइल व नकदी लूट रहे बदमाश
Thu, 16 Jul 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में राह चलते लूट करने वाले बदमाश सक्रिय हैं। बुधवार को भी युवक से बदमाश मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। एक सप्ताह के भीतर ऐसी पांच वारदातें हो चुकी हैं। टड़वा गांव निवासी कुलदीप के मुताबिक वह कठोलिया पुल पर खड़ा होकर फोन से बात कर रहा था, तभी बाइक सवार दो बदमाश फोन छीनकर भाग गए।
इससे पहले दोदेपुरवा मझगवां निवासी अरविंद से 11 जुलाई को कठोलिया पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने 15 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया था। एंडौरा के रामनिवास के अनुसार 10 जुलाई की शाम झंझरा मार्ग पर बदमाशों ने उनसे 10 हजार रुपये लूट लिए थे।
बसंतापुर के उमेश ने भी एक सप्ताह पहले पांच हजार रुपये और 20 लीटर डीजल छीनने का आरोप लगाया है। झंझरा मार्ग पर गुमटी संचालित करने वाले एंडौरा के शिव नारायण से भी एक हजार रुपये छिनैती की बात सामने आई है। बल्लोपुर के सुनील ने भी मोबाइल और पांच हजार रुपये छीने जाने की बात कही है।
विज्ञापन
कोतवाल अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द ही सभी वारदातों का खुलासा किया जाएगा।