Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Minister of State inaugurated the buildings

Barabanki News: 73.64 लाख की लागत से बने

Sat, 30 Nov 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 30 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Minister of State inaugurated the buildings
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बनीकोडर ब्लॉक में कायाकल्प योजना के तहत नवनिर्मित स्कूल भवनों का राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने लोकार्पण किया व एक का शिलान्यास किया। इसी के साथ ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला में निपुण बच्चों व शिक्षकों को सम्मानित भी किया। हालांकि कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख से लेकर करीब 80 प्रधान लापता रहे। सिर्फ सात ग्राम पंचायतों के प्रधान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने सबसे पहले रामसनेहीघाट के सुमेरगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के 28.22 लाख से बने नए भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही 15.14-15.14 लाख से पूरे अमेठिया, अहमदपुर द्वितीय, सूपामऊ विद्यालय में बने नवीन भवन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन


वहीं प्राथमिक स्कूल बड़ेला नारायणपुर में नौ लाख की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास भी किया। इसके बाद सुमेरगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी एवं कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि समाज का विकास बिना शिक्षा के संभव नहीं है। कायाकल्प अभियान के माध्यम से सरकार स्कूलों में अच्छी व्यवस्था विकसित करने का काम कर रही है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के साथ बच्चों की संख्या बढ़ी है। गांव की प्रतिभा भी विदेशों में पहुंच रही है।

कार्यक्रम में बनीकोडर के 12, न्याय पंचायत के 24 निपुण बच्चों व 24 अध्यापकों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हालांकि मंत्री के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख उर्मिला वर्मा के साथ 80 प्रधान नदारद रहे।


इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, एबीएसए संजय कुमार राय, डीडीसी अभिषेक वर्मा, जवाहरलाल वर्मा, सुधा जायसवाल, नंदन पांडेय, विवेक तिवारी व राकेश लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed