फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Middle-aged body found hanging on tree

पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Tue, 28 Sep 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged body found hanging on tree
इसरौली (बाराबंकी)। ग्राम टेडवा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। मृतक पड़ोसी गांव का निवासी था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़खड़ा मजरे हजरतपुर निवासी प्रेमचंद्र यादव (52) दूध व खोआ की बिक्री करता था। उसके तीन पुत्र राम सहारे, रामतेज व रामकेश हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। प्रेमचंद्र काफी दिनों से मनोरोग से पीड़ित था। बीते दिनों इसी के कारण वह घर से भी गायब हो गया। उसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

प्रेमचंद्र पड़ोसी गांव टड़वा में मजदूरी पर एक खेत की देखरेख भी करता था। रविवार देर रात वह घर से चला गया। इसके बाद सोमवार सुबह उनका शव ग्राम टेड़वा के उसी खेत मे एक पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला। इसकी खबर फैलते ही तमाम ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। जानकारी होने पर मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। शव देख कर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रेमचंद्र ने अचानक जान क्यों दे दी, इसका खुलासा नहीं हो सका। इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने शव उतरवा कर आवश्यक कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed