फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Message of women empowerment given by taking out a scooty rally

Barabanki News: स्कूटी रैली निकाल महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 22 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Message of women empowerment given by taking out a scooty rally
 बाइक रैली का हरी झंडी दिखाते डीएम शशांक त्रिपाठीव एसपी अर्पित विजयवर्गीय।
बाराबंकी। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने रविवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीओ गरिमा पंत स्कूटी पर मिशन शक्ति का पोस्टर लेकर रैली का नेतृत्व किया। रैली में शामिल महिला पुलिस कर्मी जो स्कूटी चला रही थीं और जो पीछे बैठी थी सभी ने हेलमेट लगाकर यातायात नियमों का पालन का संदेश भी दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि महिलाएं सुरक्षित रहें। समाज में ऐसा माहौल बने कि महिलाएं घर व कार्य स्थल पर स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। नवरात्र की पूर्व संध्या पर महिला पुलिस कर्मियों की यह रैली महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दिलाने के साथ ही उनकी हर क्षेत्र में मजबूती का एहसास कराने वाली है। एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए जिले की पुलिस संकल्पित है।
विज्ञापन

रैली के बाद एसपी ने महिला थाने में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। एसपी ने शिलापट का अनावरण किया। इस मौके पर एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, एएसपी दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, सीओ यातायात आलोक पाठक, सीओ संगम कुमार, महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी कुमारी रत्ना, यातायात प्रभारी राम यतन, परामर्श शिविर के काउंसलर संजीव मिश्र, डॉ. मंजूलता गुप्ता, संजू वाजपेयी, सुमन श्रीवास्तव, जीनत मुफ्ती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed