फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Market ready to swing in celebration of Diwali

दिवाली के उल्लास में बाजार झूमने को तैयार

Thu, 12 Nov 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Market ready to swing in celebration of Diwali
धनतेरस व दीपावली की तैयारियों को लेकर शहर बाजार में दियों की खरीदारी करतीं महिलाएं7 - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। दीपोत्सव की रौनक बाजारों में परवान चढ़ने लगी है। धनतेरस को लेकर बाजार में बर्तन की दुकानें चमक उठी हैं। गहनों की दुकानें जगमग हो गई हैं। बाजार में उमड़ी भीड़ बता रही है कि कोरोना की निराशा काफी पीछे छूट चुकी है। खरीदारी का माहौल नवरात्र से ही बनना शुरू हो गया था, जो अब परवान चढ़ने लगा है। धनतेरस के एक दिन पूर्व ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

सराफा बाजार, बर्तन बाजार, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स व इलेक्ट्रिल्स की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुट रह है। दीपोत्सव को लेकर बाजार रोशनी से जगमग हो उठे हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस ने शहर में बैरियर लगाए हैं। जगह-जगह पर चेकिंग भी की जा रही है। इस बार दीपावली इलेक्ट्रानिक्स व इलेक्ट्रिक्स सेक्टर में एक से बढ़कर एक नए उत्पाद आए हैं, जो लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी फराज अहमद खान कहते हैं कि इनवर्टर टेक्नोलॉजी वाले एसी व फ्रिज की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन

इस बार ज्यादातर अपग्रेड आइटम की डिमांड है। इनकी खासियत है कि कम बिजली की खपत करने के साथ पहलेे की तुलना में ज्यादा दमदार हैं। दीपावली पर 1500 से 2000 रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। वहीं, शापिंग माल में कपड़ों की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। सिल्क, बनारसी व कांजीवरम की साड़ियों का जबरदस्त क्रेज है। युवाओं में इंडोवेस्टर्न के अलावा कुर्ता संग जैकेट पसंद की जा रही है। लेटेस्ट कलर व डिजाइन के कपड़ों की मांग दुकानों पर होती दिखी। हर कोई स्पेशल पीस की तलाश में दिखा। युवतियां व महिलाएं मोबाइल पर डाउनलोड की गई ड्रेसों की मैचिंग मिलाने में तल्लीन दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषणों की ढेरों वैरायटी
सराफा बाजार पूरी तरह से तैयार हो गया है। दीपावली पर रजवाड़ा हार, अगूंठी में कुंदन, मीना और एंटीक डिजाइन, जयपुर की पोलकी, एंटिक ज्वैलरी समेत लाइट वेट ज्वैलरी बाजार में उतारी गई है। बांबे, राजकोट व दिल्ली की ज्वैलरी, बैंगिल्स, पेंडल की कई डिजाइने हैं। मीनायुक्त कलर्ड सोने व चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश, राम दरबार, कामधेनु गाय, पूजा किट के अलावा आभूषणों की ढेरों वैरायटी है। गोल्ड वाच, नेकलेस के अलावा एम्बेल्ड, डेरेवाल आदि ब्रांडेड ज्वैलरी के साथ डायमंड बाजार में मौजूद है।
खनकने लगा बर्तन बाजार
बर्तन बाजार चमकने के साथ खनकने लगा है। इस बार बर्तन बाजार में कई आइटम बिल्कुल नए हैं। मल्टीपल कड़ाही, सेलिब्रेशन सेट व नॉन स्टिक पॉट लोगों को खासा लुभा रही है। मल्टीपल कड़ाही में ढोकला, इडली, मोदक और मोमोज जैसे आइटम अब घर में बना सकते हैं। साउथ व्यंजनों को बनाने की कड़ी में बाजार में अप्पा मेकर, जिसमें साउथ इंडियन डिश, इडली घर में ही बना सकते हैं। पीतल व फूल के बर्तनों की डिमांड खूब बढ़ी है।
टॉप गियर में आटोमोबाइल कारोबार
ऑटोमोबाइल सेक्टर में अभी तक हुई बुकिंग से आटोमोबाइल कारोबार में तेजी आई है। चार पहिया करीब 80, दो पहिया में डेढ़ सौ वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। बिक्री की रफ्तार बढ़ानेे के लिए आटोमोबाइल कंपनी व निजी बैंक के फाइनेंसरों द्वारा ब्याज में छूट की सुविधा दी जा रही है। बाइक, कार व ट्रैक्टर के लिए प्राइवेट फाइनेंस कंपनी आसान ब्याज पर लोन उपलब्ध करा रही हैं। पिछले साल की तुलना में 0.50 फीसदी ब्याज में कमी की है।
आकर्षित कर रहे नक्काशीदार दीये
बाजार में साधारण दीये के अलावा नक्काशीदार दीये भी मौजूद हैं। फैंसी दीयों की अलग-अलग डिजाइने हैं। इन्हें नगों, सितारों से सजाया गया है। लक्ष्मी गणेश के लिए वस्त्र, वंदनवार व सजावटी समान की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही है।

पैकिंग में पांच हजार तक के ड्राई फ्रूट्स
मिठाई की दुकानों पर मिठाई के अलावा ड्राई फ्रूट्स की पैकिंग मौजूद है। यह पैकिंग 450 रुपये लेकर पांच हजार रुपये तक है। ज्यादातर लोग स्वीट के बजाए ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट देना पसंद कर रहे हैं। स्वीट हाउस में 460 रुपये से लेकर 1200 रुपये प्रति किलो मिठाई मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed