{"_id":"65da5081ad8777cbb001bbd6","slug":"many-bjp-leaders-reached-ramsagars-house-barabanki-news-c-315-1-brp1006-113450-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रामसागर के घर पर पहुंचे कई भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रामसागर के घर पर पहुंचे कई भाजपा नेता
Sun, 25 Feb 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सपा के संस्थापक सदस्य व सात बार सांसद और विधायक रह चुके वयोवृद्ध नेता रामसागर रावत के घर पर अप्रत्याशित रूप से पहली बार भाजपाइयों का जमावड़ा दिखा। शनिवार को रामसागर के अस्वस्थ होने की सूचना पर सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत कई भाजपाई उसके नईसड़क स्थित आवास पहुंचे। इसके बाद जिले की सियायत गरमा गई है। क्योंकि सपा व कांग्रेस के गठबंधन में बाराबंकी सीट कांग्रेस को मिली है।
रामसागर रावत पुराने सपाई हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी सपा ने उन्हीं को प्रत्याशी बनाया था। जबकि रामसागर के पुत्र राममगन रावत हैदरगढ़ से सपा विधायक रह चुके हैं। इन दिनों रामसागर कुछ अस्वस्थ हैं। शनिवार को जिले के भाजपा सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, हैदरगढ़ के भाजपा विधायक दिनेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य समेत कई भाजपाई हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नईसड़क स्थित रामसागर के आवास पर पहुंच गए। पहली बार भाजपा के झंडा लगी गाड़ियों का हुजूम उनके आवास पर देखकर लोग चौंक गए।
भाजपाइयों ने पूर्व सांसद से मुलाकात कर हालचाल लिया। इस दौरान जिले की राजनीति पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है। रामसागर के साथ भाजपाइयों की फोटो क्षेत्र में वायरल हुई तो सियासत गरमा गई। क्योंकि सपा में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं। गत दिनों तो अपने ही पार्टी के मंत्री के खिलाफ रामसागर व उनके पुत्र ने आरोप लगाए थे और अब सपा व कांग्रेस गठबंधन में बाराबंकी की सीट कांग्रेस के हिस्से में आई हैं। कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया इसके दावेदार हैं। इस पूरे मामले पर सांसद उपेंद्र रावत का कहना है कि रामसागर बुजुर्ग नेता हैं। हम लोग उनकी सेहत का हाल लेने गए थे। वहीं रामसागर का कहना है कि वे झुकने वाले नही हैं।