फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Manoj richer than rajesh

राजेश से ज्यादा धनवान हैं मनोज

Thu, 11 Feb 2016 11:37 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
बसपा उम्मीदवार पैसे और संपति के मामले में सपा उम्मीदवार से ज्यादा धनवान हैं। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में बसपा उम्मीदवार ने अपनी कुल संपत्ति की कीमत 51 लाख रुपये दिखाई है जबकि सपा उम्मीदवार ने अपनी संपति 22 लाख रुपये दिखाई है। दोनों उम्मीदवारों के पास कार और असलहे भी हैं। बसपा उम्मीदवार के पास जमीन और मकान है तो सपा उम्मीदवार के पास न तो एक बीघे जमीन है और न ही शहर में कहीं पर कोई मकान। 
विज्ञापन


सपा उम्मीदवार राजेश यादव ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दिया है उसमें लिखा है कि उनके पास नकदी के रूप में महज 90 हजार रुपये हैं जबकि पत्नी के पास दस हजार। बैंकों के दोनों खातों में क्रमश: 1 लाख 99 हजार और 1 लाख 10 हजार रुपये हैं। 50 हजार, 1 लाख, 9 लाख और 5 लाख की चार बीमा पॉलिसी भी हैं। जिस कार से वह चलते हैं उसकी कीमत 8 लाख रुपये हैं। 35 हजार रुपये की एक बाइक भी है। राजेश यादव असलहों के काफी शौकीन बताए जाते हैं तभी तो इनके पास रिवाल्वर, रायफल और बंदूक तीनों असलहे हैं।
विज्ञापन


बसपा उम्मीदवार मनोज कुमार उर्फ कक्का के पास 4 लाख रुपये की नकदी है। बैंक खातों में 1 लाख 89 हजार, 2261 रुपया, 3 लाख 13 हजार, 4 लाख 16 हजार, 4 लाख 11 हजार, 3 लाख 14 हजार और 8 लाख 69 हजार रुपया है। 2 लाख 70 हजार और 12 लाख 50 हजार की बीमा पॉलिसी हैं। बसपा उम्मीदवार जिस वाहन से चलते हैं उसकी कीमत 8 लाख 32 हजार रुपये है। इसके अलावा इनके पास पिस्टल भी है। शहर में मकान है और जमीन भी है। जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ के आसपास है। इसके अलावा इन्होंने साढे़ चार लाख रुपये का बैंक से कर्ज भी ले रखा है। वहीं निर्दल उम्मीदवार रामफल के पास महज 40 हजार की नकदी और दस हजार का बैंक बैलेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed