फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mahadewa witnessing worshippers

लोधेश्वर पहुुंचा  फाल्गुन का पहला जत्था

Wed, 20 Feb 2019 11:56 PM IST
arun arun Amarujala
Amarujala Published by: arun arun Updated Wed, 20 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mahadewa witnessing worshippers
महादेवा - फोटो : Amarujala

क्षेत्र के पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में आधी अधूरी तैयारियों के बीच बुधवार फाल्गुन मास के प्रथम दिन लगभग 60 कांवरियों का जत्था यहां पहुंचा। जयकारों के बीच कांवरियों ने जलाभिषेक कर मंगल कामना की। इस दौरान बम भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।  

विज्ञापन



बताते चले कि फाल्गुन मास से लेकर शिवरात्रि तक स्थानीय जिला समेत दूर दराज जिलों से कांवरियां लोधेश्वर महादेव के दर्शन को यहां पहुंचते हैं। जो भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीष मांगते हैं। फाल्गुन मास के पहले दिन ही 60 कावंरियों का जत्था महादेवा पहुंचा। फतेहगंज मोहान रोड लखनऊ से आए महंत धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि हम लोग हमेशा फाल्गुन मास के प्रथम दिन पहुंचकर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को सुजीत, दीपेश, राम नरेश सैनी, आर्यन, जितेंद्र, वीरेंद्र, आदर्श, अभिषेक, शिवम, मनीष, सुभाष, प्रकाश, ओम प्रकाश और सतीश सहित लगभग 60 कांवरियों भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक मेला की तैयारियों को पूर्ण नहीं किया गया है। अभरण तालाब, मोहनिया तालाब गंदा दिख रहा है। मेला परिसर की अभी तक सफाई नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी के द्वारा इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए थे की 20 फरवरी तक फाल्गुनी मेले की समस्त तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए, लेकिन अभी तक मेला परिसर में कोई कार्य शुरु नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed