{"_id":"62853f7bd7a7ea58b239b9e2","slug":"madarsa-exam-barabanki-news-lko631203965","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक को नहीं पता कितने विद्यार्थी दे रहे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक को नहीं पता कितने विद्यार्थी दे रहे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की चल रही परीक्षा में ड्यूटी कर रहे एक मदरसे के प्रबंधक को ही नहीं पता है कि उनके मदरसों में कितने विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। यहां तक की परीक्षाएं कब से शुरू हुईं हैं यह भी उन्हें नहीं मालूम। यह देखकर उस समय मदरसा शिक्षा परिषद और परीक्षा समिति के सदस्य कमर अली भौचक रहे गये। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते परीक्षा को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।
परिषद के सदस्य कमर अली बुधवार को शहर के बेगमगंज स्थित मदरसा इरम कॉन्वेंट, मदरसा दारुल उलूम आरफिया और मदरसा निस्वां नुरुल उलूम जैदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदस्य कमर अली द्वारा परीक्षा केंद्र मदरसा दारुल उलूम आरफिया जैदपुर के प्रबंधक रियाज अहमद से पूछा गया कि आपके केंद्र पर कुल कितने छात्र-छात्राएं प्रथम व द्वितीय पाली में परीक्षा दे रहे हैं और कब से परीक्षा प्रारंभ हुई।
इस पर प्रबंधक रियाज कोई जानकारी नहीं दे पाए। इस पर सदस्य कमर अली ने नाराजगी जाहिर की और फटकार लगाते हुए मदरसा बोर्ड की परीक्षा को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य है कि मदरसों में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कराकर देश व प्रदेश के विकास में शामिल होने का रास्ता अग्रसर किया जाए। निरीक्षण में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
668 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
जिले के 11 केंद्रों पर चल रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को दोनों पॉलियों में 668 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें प्रथम पाली में पंजीकृत 1643 में 451 तो दूसरी पाली में 1565 में 217 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।