{"_id":"5c7ead00bdec22146555779d","slug":"machine-seized-by-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीन व तीन डंपर किए सीज, खनन में लगी पोकलैंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीन व तीन डंपर किए सीज, खनन में लगी पोकलैंड
Tue, 05 Mar 2019 10:38 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
- फोटो : Amarujala
सुबेहा के कोलवा गांव में अवैध खनन में लगी पोकलैंड मशीन व तीन डंपर एसडीएम के निर्देश पर थाने पर सीज कर दिए गए। ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार की जांच में बिना किसी अनुमति व काश्तकार की सहमति के बगैर खनन होता मिलने पर कार्रवाई हुई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी कंपनी की मशीनें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबेहा थाने कोलवा गांव में पोकलैंड मशीन से खनन कर डंपर से मिट्टी ढुलाई की जा रही थी। एसडीएम प्रतिपाल सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने मौके की जांच कर अवैध खनन मिलने पर पोकलैंड व तीन डंपरों को थाने पर सीज करा दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण में लगी एक कंपनी की मशीनें गांव की भूमि संख्या 355 में बिना अनुमति व काश्तकार की सहमति के बगैर ही अवैध खनन कर रही थी।
विज्ञापन
बताते चलें लखनऊ से पूर्वांचल को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे एक्सप्रेस-वे तहसील के लोनीकटरा कोतवाली व सुबेहा थाना क्षेत्र से होकर निकल रहा है। सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर मिट्टी पटाई के लिए निर्माण एजेंसी सरकारी नियमों की ही धज्जियां उड़ाती दिखाई दे रही है। काश्तकार की सहमति व शासन की अनुमति के बिना ही तमाम जगह खनन कर मिट्टी ढुलाई की जा रही है। काश्तकारों की भूमि पर तय मानक से अधिक गहराई तक मिट्टी निकालकर खेत को बराबर नहीं करने व डंपरों से ग्राम संपर्क मार्गो की ध्वस्त होने की तमाम शिकायत मिली हैं। कंपनी ने कई गांव में ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर भी रातों रात खनन कर मिट्टी गायब कर दी है। प्रधान व लेखपाल की पूरी संलिप्तता के कारण अवैध खनन कर बच निकलते रहे इन लोगो पर कार्रवाई शुरू होने से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन