फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lord Ram will sit in every house, Shri Ram Jyoti will spread light.

Barabanki News: हर घर विराजेंगे प्रभु राम, रोशनी बिखेरेगी श्रीराम ज्योति

Fri, 05 Jan 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 05 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Ram will sit in every house, Shri Ram Jyoti will spread light.
बाराबंकी। सनातन संस्कृति का प्रतीक श्रीराम मंदिर पूरे विश्व को आकर्षित कर रहा है। सभी की नजर श्रीराम नगरी अयोध्या पर टिकी है। मंदिर निर्माण से लेकर प्राणप्रतिष्ठा की पूरी जानकारी लोग जानना चाहते हैं। आखिर जुड़ाव जो अपने राम से है। इस सब के बीच देवा के रजौली गांव में राम मंदिर का थ्री डी मॉडल भी अपनी अनुपम छटा बिखेर रहा है। देश ही नहीं, विदेश में भी धूम मचा रहा है। यह माध्यम बन रहा है आध्यात्मिक जुड़ाव के साथ ही महिलाओं की आर्थिक तरक्की का भी। अब तक यहां दो हजार राम मंदिर के मॉडल का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है। आने वाले दिनों में यह संख्या 5000 के करीब पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


अयोध्या में भव्य राममंदिर बनने के साथ ही इसके मॉडल की मांग तेजी के साथ बढ़ी है। इसी को देखते हुए रजौली में मधुमक्खीवाला समूह से जुड़ी महिलाओं को भी मंदिर का मॉडल बनाने का अवसर मिला है। संस्था से जुड़ीं सरिता अग्रवाल ने इसकी शुरुआत की है। लखनऊ से मीडियम डेंसिटी फाइबरबोर्ड की लेजर कटिंग कराकर मंदिर का मॉडल तैयार करने के लिए महिलाओं के पास भेजा जाता है, जहां महिलाएं इन्हें आपस में जोड़कर मंदिर का तीन मंजिला भव्य थ्रीडी स्वरूप तैयार करती हैं। इसके बदले महिलाओं को प्रति मॉडल 25 से 30 रुपये का भुगतान किया जाता है। मंदिर का स्वरूप तैयार करने में 30 महिलाएं जुटी हैं। सुमित्रा, पुष्पा, गोल्डी, कोमल, सौम्या व छोटी ने बताया कि राममंदिर को घर-घर पहुंचाने का अवसर मिलना ही सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन




600 से 1000 में मिलता है मॉडल
रजौली में तैयार होने वाला राममंदिर का थ्री डी मॉडल 600 से 1000 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ के हजरतगंज में इसकी खुदरा बिक्री होती है। मधुमक्खीवाला के संस्थापक निमित सिंह और शेखर राममंदिर मॉडल को श्रीराम ज्योति (दीपक) के साथ पैक करवाकर डिमांड के अनुसार अलग-अलग प्रांतों व शहरों में भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां से मिले ऑर्डर
राममंदिर के थ्रीडी मॉडल के लिए जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, तमिलनाडु से सबसे ज्यादा मांग आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article