फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Looking reducing the number of delivery was angry chief secretary

प्रसव की संख्या कम देख नाराज हुए प्रमुख सचिव

Sat, 23 Jan 2016 11:29 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंदुआ पल्हरी तथा जहांगीराबाद स्थित आईटीआई का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसव की कम संख्या पाए जाने पर नाराजगी जताई तो सीएमओ ने चिकित्सकों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि अगले माह से सुधार न हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। आईटीआई के निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिलीं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चन्द्रा शनिवार को जिलाधिकारी अजय यादव व अन्य अधिकारियों के साथ आईटीआई का निरीक्षण करने पहुंचे। इससे पहले प्रमुख सचिव ने कादिरपुर में बने जिला विकास संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आदेश दिया कि संस्थान में ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण कराए जाएं। इसके बाद आईटीआई पर कितनी ट्रेंड संचालित हो रहीं, इसकी जानकारी ली। इसके अलावा मोटर मैकेनिक वर्कशॉप का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। यहां पर बनाए जा रहे वर्कशॉप भवन की गुणवत्ता को देख और कहा कि भवन निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता न किया जाए। यहां पर खाली पड़ी जमीन पर एसडीएम सदर को पौधे लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद वह रेंदुआ पल्हरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान डाक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए प्रसव के विषय में जानकारी ली। जिस पर कम प्रसव की संख्या पर वह नाराज हो गए। सीएमओ से कहा कि इसमें सुधार लाया जाए। जिस पर सीएमओ मौके पर मौजूद चिकित्सकों को फटकार लगाते हुए कहा कि माह में यदि 15 से कम प्रसव कराए गए तो ठीक नहीं होगा। मरीजों की कम संख्या पर बताया गया कि लखनऊ नजदीक होने की वजह से ज्यादातर तीमारदार अपने मरीजों को लेकर लखनऊ चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed