फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lohri filled with happiness, people danced to the beat of drums

Barabanki News: लोहड़ी की छाईं खुशियां, ढोल की थाप पर झूमे लोग

Tue, 14 Jan 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lohri filled with happiness, people danced to the beat of drums
लोहड़ी मनाते लोग।
बाराबंकी। लो आई गई लोहड़ी वे, बना लो जोड़ी वे..., सुंदरिये मुंदरिये हो, तेरा कौन विचारा हो दुल्ला भट्टी वाला हो..., ढोल दी थाप ते अपने दा प्यार, मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा त्योहार..जैसे पारंपरिक गीत संगीत के साथ सिख परिवार के लोग झूमते नजर आए। शहर के लाजपत नगर में श्रीराम जानकरी मंदिर के सामने ऐसा माहौल सोमवार को दिखाई दिया। लाेहड़ी जलाई और अग्नि की परिक्रमा कर परिवार के बड़े सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व का उल्लास सुबह से ही छाया रहा। गुरुद्वारा में हुजूरी रागी जत्था भाई तीरथ सिंह द्वारा कीर्तन भजन किया गया। इसके बाद लंगर में सभी ने एक साथ बैठ कर प्रसाद छका। रामजानकी मंदिर में पं. सोनू तिवारी ने श्री राम भगवान का पूजन किया और भक्तों ने कीर्तन भजन किया। देर शाम लोहड़ी जलाकर पूजा की गई। महिलाओं ने लोहड़ी की आग की परिक्रमा कर रेवडी, मूंगफली, तिल अर्पित किया। जिन घरों में नई शादी हुई इसी साल बच्चा पैदा हुआ वहां कुछ खास धूम रही। चरनजीत गाबा के आवास पर बड़ी धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। इस मौक़े पर सरदार चरनजीत सिंह, प्रधान भूपेंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल, विनोद गाबा, सरदार मनमीत सिंह, राजदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, राकेश उप्पल, तनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed