{"_id":"62854024176738376e4b9f30","slug":"leopard-barabanki-news-lko631205398","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदखानपुर के पास दिखा तेंदुआ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदखानपुर के पास दिखा तेंदुआ, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ बुधवार को एक बार फिर दिखा। दरियाबाद ब्लॉक के सैदखानपुर के पास तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग ने कॉम्बिंग की मगर उसके बाद कहीं उसका पता नहीं लगा।
तेंदुआ पिछले करीब दस दिनों से जिले में धमाचौकड़ी मचाये है। पहले वह करीब 50 फिट ऊंचे पेड़ पर जा बैठा था और उसके बाद गायब हो गया। तीन दिन पहले वह दरियाबाद थाना क्षेत्र में देखा गया था। पिछले तीन दिनों से तेंदुआ दरियाबाद, सफदरगंज व जैदपुर क्षेत्र में ही मंडरा रहा है। वन विभाग की टीम जहां सूचना पाती है तेंदुआ की खोजबीन करने में जुट जाती है।
बुधवार को तेंदुआ दरियाबाद क्षेत्र में ही सैदखानपुर के पास देखा गया। पहले आशंका जताई जा रही थी कि तेंदुआ ग्रामीणों द्वारा लाठी फटकारने में कहीं घायल तो नहीं हो गया है। हालांकि वन विभाग के अफसर ऐसी किसी बात की जानकारी से इंकार कर रहे हैं। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि लगातार निगाह रखी जा रही है। जहां भी सूचना मिलती है ग्रामीणों को सतर्क कर दिया जाता है। संवाद