फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   leopard

केले के खेत में तेंदुआ की दहाड़, जान बचाकर भागे वन कर्मी

Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
leopard
कोटवाधाम (बाराबंकी)। दरियाबाद के मिश्रनपुरवा मजरे इटोरा गांव में बृहस्पतिवार को तेंदुआ की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। केले के खेत में छिपे तेेंदुआ को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को पूरे दिन वन विभाग व तेंदुआ के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हाल यह हुआ कि तेंदुआ ने वन कर्मियों व ग्रामीणों पर हमला भी किया और दहाड़ मारते हुए सामने से निकल गया।
विज्ञापन

इस दौरान सभी जान बचाकर भाग निकले। तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजड़ा व जाल लगाने के साथ ही खेत के चारों तरफ बल्लियां लगाई गई हैं लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुआ पकड़ने में वन कर्मियों की टीम नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रनपुरवा मजरे इटोरा गांव में सुबह ग्रामीणों को एक तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। ग्रामीणों ने बताया कि भूख मिटाने के लिए यहां पर तेंदुआ ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया जिसका कुछ हिस्सा खेत के बगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाहर करीब 40 बीघा केले की फसल के बीच तेंदुआ छिपा हुआ है। सुबह करीब 7 बजे गांव के अमर, धनीराम आदि अपने खेत में काम कर रहे थे तभी ग्रामीणों ने लल्लन मिश्रा के खेत में तेंदुआ देखा तो अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस व वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पगचिन्ह के आधार पर बताया कि यहां पर तेंदुआ ही है।
इसके बाद उसे पकड़ने के लिए केले के खेत में कॉम्बिंग शुरू कर दी गई। मौके पर डीएफओ रुस्तम परवेज, रामनगर रेंजर सुबोध कुमार शुक्ला, टाइगर एक्सपर्ट वासिफ जमशेद, उप निरीक्षक मोहित श्रीवास्तव आदि तेंदुआ की तलाश में जुटे हैं।
वन कर्मियों के सामने दूसरे खेत में जा पहुंचा तेंदुआ
केले के एक खेत में वनकर्मी तेंदुआ की तलाश कर रहे थे तभी अचानक तेंदुआ ने सामने से वन कर्मियों पर जोरदार हमले का प्रयास करते हुए दूसरी तरफ खेत में निकल गया। इसमें एक वन कर्मी को मामूली चोट भी पहुंची। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए और इसकी सूचना डीएफओ को दी।
तब मौके पर जाल, पिंजड़ा, लाठी-डंडा आदि का इंतजाम शुरू किया गया। तेंदुआ दिखने के बाद भी उसको पड़कने के लिए वन विभाग के अधिकारी उत्सुक नहीं दिखे और वह आराम फरमाते रहे। इसी का नतीजा रहा कि देर शाम तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
खाली हाथ तेंदुआ पकड़ने पहुंचे वन कर्मी
केले के खेत में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के रामनगर रेंजर सुबोध शुक्ला, रामसनेहीघाट के वन दरोगा ओपी यादव तथा प्रत्येक ब्लॉक के उप निरीक्षक खाली हाथ ही जा पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी लेकर उनके साथ खेत में कॉम्बिंग शुरू की।
वन कर्मियों के ऊपर से निकल गया तेंदुआ
सुबह ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन अधिकारी मामला हल्के में लेकर वन बिलार, सियार कहकर बात को टाल रहे थे। उसके बाद वन विभाग के उप निरीक्षक मोहित श्रीवास्तव के साथ टाइगर एक्स्पर्ट वासिफ जमशेद केले के खेत में तलाश के लिए गए तो उनके सामने दहाड़ मारकर तेंदुआ उन पर हमलावर हो गया। इन दोनों के साथ गांव के कुछ लोग भी थे जो उसी खेत में गिर गए और तेंदुआ उनके ऊपर से निकल गया। उसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।
गांव में है एक मांगलिक कार्यक्रम
मिश्रनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार को एक बेटी की शादी भी थी। उसकी बरात उसी इलाके में रुकनी थी जहां पर तेंदुआ की सक्रियता है। मगर तेंदुआ की दहशत से बरात रुकने का स्थान बदल दिया गया है। ग्रामीणों ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। रेंजर रामनगर सुबोध कुमार शुक्ला ने बताया कि तेंदुआ पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है।
अकंबा गांव में 13 घंटे पेड़ पर रहा था तेंदुआ
तीन दिन पहले मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के अकंबा गांव में जो तेंदुआ लगातार 13 घंटे पेड़ पर बैठने के बाद रात में कूदकर भाग निकला था वहीं तेेंदुआ दरियाबाद इलाके में पहुंचने की बात बताई जा रही थी। पहले वन अफसर कह रहे थे कि वह तेंदुआ सीतापुर की ओर चला गया था लेकिन अब आशंका जताई जा रही है कि सरयू नदी के रास्ते यह तेंदुआ दरियाबाद क्षेत्र में जा पहुंचा है।

दरियाबाद थाना क्षेत्र में मिश्रनपुरवा मजरे इटोरा गांव के पास केले के खेत में एक तेंदुआ देखा गया है। उसको पकड़ने के लिए जाल व पिंजड़ा लगाने के साथ तीन टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
-रुस्तम परवेज, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed