{"_id":"630289235f54367f7b170467","slug":"leopard-attacks-on-cow-killed-eat-and-run-away-barabanki-news-lko644660741","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में गाय को मारके खा गया तेंदुआ, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में गाय को मारके खा गया तेंदुआ, इलाके में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फतेहपुर वनरेंज के सेमराय समेत करीब एक दर्जन गांवों में तेंदुआ दहशत का कारण बन गया है। शनिवार रात करीब 12 बजे जब वन विभाग की टीम के चले जाने के बाद तेंदुए ने मवेशी पर हमला कर दिया। तेंदुए ने गोशाला में घुसकर एक गाय को मार डाला और बाद में उसको निवाला भी बनाया। हमले के बाद से पूरे इलाके में दहशत बढ़ गई है। वन विभाग अब पिंजड़ा रखकर तेंदुए को पकड़ने की रणनीति बना रहा है।
फतेहपुर वनरेंज व रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमराय में शुक्रवार की भोर तेंदुआ देखा गया था। यहां तेंदुए ने एक बछड़े को घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर वायरल भी किया। जानकारी के बाद यहां वन विभाग की दो टीमें लगाई गईं थी। शनिवार को एक और टीम बढ़ा दी गई।
लेकिन रात 12 बजे के बाद टीमें गांव से वापस आ गई थीं। इसी दौरान तेंदुआ सेमराय गांव की गोशाला में घुस गया। गोशाला के अंदर ही उसने एक गाय का शिकार कर उसका पेट फाड़ डाला। रविवार सुबह गोशाला की देखरेख करने वालों ने वनविभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके के हालात बता रहे थे कि तेंदुआ गाय को खींचकर कोने में ले गया। इस पर वन विभाग ने सेमराय गांव के लोगों से सतर्क रहने की अपील की। रविवार को पूरा दिन सेमराय, तेलवारी, गौरा सरैंया, जफरपुर, हरसौली समेत एक दर्जन गांवों में तेंदुए की दहशत रही। हमले के बाद से इन गांवों के किसान अपने खेतों में जाने से हिचक रहे हैं।
विभाग के रेंजर पीके सिंह ने बताया कि अब तेंदुए को पकड़ने के लिए सोमवार को पिंजड़ा रखवाया जाएगा। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि, टीमों को निर्देश दिया गया है कि सेमराय व आसपास के गांवों में लगातार निगरानी की जाय।
जिले में तेंदुए की आमद कोई नई बात नहीं। बीते छह महीनों में कई बार तेंदुआ देखा गया। शुक्रवार को सेमराय गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद हर बार की तरह से वन विभाग ने तीन टीमें गठित कर दी हैं। लेकिन इन टीमों के पास तेंदुए को पकड़ने या बेहोश करने के संसाधन ही नहीं है।
वनकर्मी डंडे के सहारे कांबिंग कर रहे हैं। रात में कांबिंग की औपचारिकता पूरी की जा रही है। अगर अचानक टीम के सामने तेंदुआ आ भी जाय तो जान बचाकर भागने के सिवा कुछ नहीं हो सकता।