फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lecience suspend

सीएम और विधायक पर टिप्पणी करने पर खाद का लाइसेंस निरस्त

Wed, 27 Oct 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
lecience suspend
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र के अंतर्गत इफको खाद केंद्र पर मंगलवार को खाद लेने गए किसानों को सरसों लेने से मना करने पर खाद विक्रेता ने क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री तक पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। वीडियो वायरल होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इफको खाद केंद्र असदामऊ पर पहाड़ापुर खास निवासी रिंकू और बसियामऊ निवासी मनोज रावत डीएपी खाद लेने के लिए गए थे। जिस पर खाद विक्रेता ने खाद के साथ सरसों का बीज खरीदने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि खाद के साथ सरसों का बीज नहीं लेंगे। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच उत्तेजित खाद विक्रेता ने हैदरगढ़ विधायक से लेकर मुख्यमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी कर डाली।
विज्ञापन

बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेकर खाद विक्रेता सुरेंद्र यादव का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके अलावा बसियामऊ निवासी किसान ने इसकी लिखित शिकायत कोठी पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि इफको खाद केंद्र असदामऊ पर विवाद होने का पूरा प्रकरण संज्ञान में है। खाद विक्रेता द्वारा अभद्र टिप्पणी करने को लेकर खाद की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed