फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lack of basic facilities at bus and railway stations, passengers are troubled

Barabanki News: बस व रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान

Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic facilities at bus and railway stations, passengers are troubled
बाराबंकी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर टूटी पड़ी यात्रियों के बैठने के लिए पड़ी बेंच।
बाराबंकी। बस और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर न तो पर्याप्त संख्या में बैठने की कुर्सियां हैं, और जो हैं वे भी टूटी-फूटी हालत में हैं। गर्मी के मौसम में पंखे बंद पड़े हैं, जिससे यात्री चिलचिलाती धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। स्टेशन परिसर में एकमात्र राहत का जरिया एक नीम का पेड़ है, जिसकी छांव में यात्री बसों का इंतजार करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

बसों के समय पर न आने की समस्या आम हो गई है। फतेहपुर और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें अक्सर घंटों इंतजार करना पड़ता है। बैठने की उचित व्यवस्था न होने के कारण यात्री इधर-उधर भटकते रहते हैं।
विज्ञापन

वहीं बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी स्थिति कुछ अलग नहीं है। मुख्य द्वार पर जीआरपी का बोर्ड लगा है, लेकिन सुरक्षाकर्मी कहीं नजर नहीं आते। टिकट काउंटर के पास लगी एलईडी स्क्रीन बंद है, जिससे यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगी टेबल टूटी हुई है। स्टेशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और कई अवैध रास्तों से लोग बिना जांच के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में चल रहा काम
स्टेशन अधीक्षक के रायजादा ने बताया कि पूरे स्टेशन परिसर में काम चल रहा है, जिसके तहत तोड़-फोड़ की जा रही है। वाॅटर कूलर भी हटा दिया गया है। जल्द सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। एआरएम जमीला खातून ने बताया कि यात्री सुविधाओं को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed