{"_id":"671d64cc1341283d900e0624","slug":"laborers-dead-body-found-in-drain-barabanki-news-c-315-1-brp1006-126994-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नाले में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नाले में मिला मजदूर का शव
Sun, 27 Oct 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर में शनिवार सुबह एक वृद्ध मजदूर का शव सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला। पास में ही उनकी क्षतिग्रस्त साइकिल पड़ी थी। माना जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध नाले में जा गिरे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी लालजी (60) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह शेखनापुर के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज में काम करने गए थे। शुक्रवार देर रात काम समाप्त होने के बाद वह साइकिल से घर के लिए निकले थे।
शेखनापुर गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दी जिसके कारण वह सड़क किनारे स्थित नाले में गिर गए। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। भोर में परिजनों ने देखा कि वह नाले में मृत पड़े हैं। परिजन शव लेकर घर चले गए। उनके पुत्र अनुज कुमार ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ डीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।