फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   kotwadham

कोटवाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 03 Feb 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
kotwadham
कोटवाधाम (बाराबंकी)। जगजीवन साहेब की तपोस्थली पर लगने वाले मेले में मंगलवार को भक्तों की काफी भीड़ रही। भक्तों ने अभरण सरोवर में आचमन कर बाबा की समाधि पर माथा टेककर हाजिरी लगाई। माघ के पहले मंगलवार को तपोस्थली कोटवाधाम में कोरोना काल के बाद इतनी बड़ी तादाद में भक्तों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

कोटवाधाम सतनामी संप्रदाय के प्रवर्तक संत जगजीवन दास साहेब की तपोस्थली पर मंगलवार को मासिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें अन्य जिले गोंडा, बहराइच, अमेठी, अयोध्या, सीतापुर, रायबरेली, बलरामपुर, लखीमपुर, उन्नाव से आए भक्तों ने बाबा की समाधि पर माथा टेका। भीषण ठंड होने के बाद भी सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। ठंड के बावजूद तपोस्थली परिसर भक्तों से पटा दिखाई दिया।
विज्ञापन

भक्तों ने पहले पवित्र अभरण सरोवर में स्नान व आचमन किया। उसके बाद बाबा की ड्योढ़ी पर माथा टेका। भारी संख्या में भक्तों के आने से यहां के दुकानदारों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी गद्दी के महंत निलेन्द्र बख्श दास ने बताया कि कोटवाधाम अब प्रत्येक मंगलवार को भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी क्योंकि इसी माह आने वाली सप्तमी को बाबा का जन्म दिवस मनाया जाएगा। जिससे यहां पर ज्यादा भीड़ व चहलपहल बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed