फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kidnapped teenager found after seven years, innocent in her lap

Barabanki News: सात साल बाद मिली अपहृत किशोरी, गोद में मासूम

Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager found after seven years, innocent in her lap
बाराबंकी। असंद्रा पुलिस ने सात साल पहले 14 साल की उम्र में एक युवक द्वारा बहला फुसला कर ले जाई गई किशोरी को 21 साल की युवती हो जाने के बाद खोज निकाला। बुधवार को पुलिस युवती को बुलंदशहर से बाराबंकी लेकर पहुंची। युवती की गोद में करीब दो साल का बच्चा भी था, जिसे देखकर परिजन हैरान रह गए। पुलिस अब कोर्ट में युवती का बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में असंद्रा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 14 साल की बेटी को रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के सोहिलपुर गांव का युवक शिवा बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान 10 से अधिक थानाध्यक्ष बदले, लेकिन किसी ने किशोरी का पता लगाने का प्रयास नहीं किया। हाल ही में असंद्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने मैन्युअल इंटेलिजेंस और डिजिटल डाटा का उपयोग करते हुए बुलंदशहर से किशोरी को खोज निकाला। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि अदालत में बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed