फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kid operated sucessfully

छह माह के मासूम को मिला जीवनदान

Tue, 10 Jul 2018 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 10 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Kid operated sucessfully
मिला जीवनदान - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तीन बच्चों को नया जीवनदान मिलने जा रहा है जिसमें एक छह माह के मासूम की सर्जरी हो चुकी है और बाकी के दो बच्चों के दिल का ऑपरेशन होना बाकी है। सभी परिवार के सामने अपने बच्चों के दिल में छेद होने पर इलाज के लिए पैसे की समस्या पहाड़ बनकर खड़ी थी। आरबीएसके योजना के तहत मासूम की सर्जरी होने के बाद मां-बाप के अरमान पूरे हो गए।        

विज्ञापन


      

पूरडलई ब्लॉक के पूरेपांसू मजरे कायमापुर निवासी कमलेश के छह माह के पुत्र सुनील के बचपन से ही दिल में छेद था। जिससे बच्चे का स्वास्थ्य गिरता जा रहा था। कायमापुर आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत मासूम की बीते एक जून को स्क्रीनिंग की गई तो स्पष्ट हुआ। आरबीएसके के जिला मैनेजर डॉ. अवधेश ने मासूम को सर्जरी के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजवाया जहां पर मासूम की सर्जरी कराकर उसे जीवनदान मिला है। पिता कमलेश ने बताया कि वह आपरेशन में खर्च होने वाले चार लाख रुपये जुटाने में पूरी तरह से असमर्थ था। विभाग द्वारा आर्थिक मदद मिलने पर उसके बेटे की जान बची है।               

विज्ञापन

             
15 जुलाई को कंचन की होगी सर्जरी              
हैदरगढ अंसारी निवासी अहरवादीन का परिवार मजदूरी के सहारे जीवन यापन कर रहा है। ऐसे में बेटी कंचन (17) को दिल की गंभीर बीमारी से परिवार पूरी तरह टूट चुका था। गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा को स्कूल में हालत बिगड़ने पर बीते 16 अप्रैल को सीएची हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम को सूचना दी थी। ब्लॅड कम होने के कारण उसे 15 जुलाई आपरेशन की तारीख दी गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed