फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Khumar Barabankvi forgotten in your own city

अपने ही शहर में भुला दिए गए खुमार बाराबंकवी

Sun, 21 Feb 2016 12:08 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
‘दुश्मनों से प्यार होता जाएगा, दोस्तों को आजमाते जाइये।’ जैसे शेर कह कर देश दुनिया में बाराबंकी का नाम रोशन करने वाले खुमार बाराबंकवी की पुण्यतिथि पर उनका शहर ही उनको भूल गया। इस मौके पर कहीं कोई आयोजन ही नहीं हुआ। हालांकि देर शाम सदर विधायक सुरेश यादव ने शहर कोतवाली के पास स्थित उनकी मजार पर फूल चढ़ाए।
विज्ञापन


15 सितंबर वर्ष 1919 को जन्मे खुमार का नाम यूं तो मोहम्मद हैदर खान था लेकिन शायद ही कोई उनके इस नाम से वाकिफ  हो, वह बाराबंकवी या खुमार साहब के नाम से मशहूर थे। उन्होंने बाराबंकी जिले को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई। 1938 से ही उन्होंने मुशायरों में भाग लेना शुरू कर दिया। खुमार ने अपना पहला मुशायरा बरेली में पढ़ा। ढाई वर्ष के अंतराल में ही वे पूरे मुल्क में प्रसिद्ध हो गये। उस दौर में जिगर मुरादाबादी और मजरूह सुलतानपुरी के बाद लोग खुमार साहब को सुनना पसंद करते थे। खुमार को वर्ष 1942-43 में फिल्म निर्देशक एआर अख्तर ने मुंबई बुला लिया।
विज्ञापन


इनके लिखे गीत, ‘तस्वीर बनाता हूं तेरी तस्वीर नहीं बनती...’ को केएल सहगल ने आवाज दी थी। दिल की महफिल सजी है चले आइए.., साज हो तुम आवाज हूं मैं.. आदि गीत काफी लोकप्रिय हुए। खुमार की पुस्तकें कई विश्वविद्यालयों के पाठयक्रम में शामिल की गईं। तबियत खराब होने के कारण 13 फरवरी 1999 को उन्हें बाराबंकी जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने 20 फरवरी को अंतिम सांस ली। विडंबना यह है कि इस मशहूर शायर को उनकी पुण्य तिथि पर उनका ही शहर उन्हें भूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कहीं कोई आयोजन ही नहीं हुआ। हालांकि देर शाम सदर विधायक सुरेश यादव ने कोतवाली के पास स्थित खुमार बाराबंकवी के कब्र पर फूल चढ़ाए। उनके साथ देवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव, रिजवान संजय, अमित वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed