{"_id":"6158ac3d8ebc3e61f33ec885","slug":"karal-governer-barabanki-news-lko59833575","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : आईएएस का वायरल वीडियो सर्विस रूल के खिलाफ, केरल के राज्यपाल बोले - सरकार करे कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : आईएएस का वायरल वीडियो सर्विस रूल के खिलाफ, केरल के राज्यपाल बोले - सरकार करे कड़ी कार्रवाई
Sun, 03 Oct 2021 10:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि धर्मांतरण जैसे काम लोग शोहरत पाने की खातिर करते हैं। समाज में तरह-तरह के लोग हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि यदि कहीं कानून के खिलाफ कोई काम हो रहा है तो उसका संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। आईएएस अफसर इत्तखारूद्दीन के वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा यह गलत है। गलत काम करने वालों के खिलाफ हमेशा कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सिद्धू के सत्यप्रेमीनगर स्थित आवास पर शनिवार को पहुंचे आरिफ मोहम्मद ने कहा कि समाज में कुछ तत्व सिर्फ अपनी शोहरत हासिल करने के लिए धर्मांतरण जैसे कार्यों को अंजाम देते हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि यदि कहीं विधि के खिलाफ कोई काम किया जा रहा है तो संज्ञान लें और कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में आरिफ ने कहा कि आईएएस अफसर के घर का जो वीडियो वायरल हुआ है वह पूरी तरह गलत है। सिविल सर्विस रूल के खिलाफ है। विधि व्यवस्था के विपरीत काम करने का किसी को कोई हक नहीं है। जांच करवाकर इस पर कार्रवाई हो। बेबाक टिप्पणी के लिए मशहूर आरिफ मोहम्मद जिले के कई कार्यक्रमों में शरीक हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच देवा में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाई व गांधी जयंती के कार्यक्रम में भी भाग लिया।
विज्ञापन
बाराबंकी में हुआ राज्यपाल का भव्य स्वागत
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बाराबंकी से पुराना नाता है। करीब दो दशक पहले उन्होंने भाजपा के टिकट से कैसरगंज से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय जिले की दो विधानसभा सीटें उस लोकसभा में थीं। जिसके चलते वह लगातार यहां के लोगों के संपर्क में रहे।
इसी बात का असर रहा कि जिले में उनके पहुंचने पर तमाम मिलने वाले पहुंचे और स्वागत किया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, संतोष सिंह, प्रशांत मिश्रा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजा कासिम, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही व सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
देवा में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चढ़ाई चादर
शहर में आने के पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने देवा पहुंचकर सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर दुआ मांगी। भारी बारिश के बीच शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरिफ मोहम्मद दोपहर करीब 3:30 बजे देवा पहुंचे। इस दौरान यहां तेज बारिश शुरू हो गई थी।
जैसे ही राज्यपाल का काफिला मजार की गेट पर रुका, अधिकारी छाता लगाकर उन्हें मजार शरीफ के अंदर ले गए। वहां पर उन्होंने मजार पर चादर पेश की और दुआ मांगी। इस दौरान करीब 20 मिनट बाद मजार शरीफ परिसर से बाहर निकले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने वहां मौजूद अधिकारियों व मीडिया कर्मियों को शुक्रिया कहा। इस मौके पर एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, रफीक वारसी आदि मौजूद रहे।